Richa Chaddha & Ali Fazal Wedding Pics: आखिरकार लव बर्ड्स ऋचा चड्ढा (Richa Chaddha) और अली फजल (Ali Fazal) ने एक दूसरे से शादी कर ही ली। इस जोड़ी के फैंस कबसे इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और मंगलवार को इनकी शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर आते ही धमाल मचा दिया।
दोनों एक्टर्स ने लखनऊ में आयोजित अपने एक समारोह में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। वेडिंग पिक्स में ये जोड़ी बेहद खूबसूरत और अद्भुत नजर आ रहे हैं। कपल ने व्हाइट कलर का थीम चुना जिसके मुताबिक इन्होंने अपने के शादी जोड़े भी सिलवाए। आउटफिट अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया है।
अभी पढ़ें – Anupamaa फेम Rupali Ganguly ने फाल्गुनी पाठक संग गरबा पंडाल में मचाया धूम, देखें वीडियो
जहां अली ने डिजाइनर शेरवानी पहनी, तो वहीं ऋचा ने पुराने जमाने की झलक देने वाले आकर्षित और पारंपरिक शरारा सूट पहना।
दुल्हनिया ऋचा ने शॉर्ट कुर्ती, घरारा और मैचिंग फ्लोर-स्वीपिंग दुपट्टे के साथ अपना दुल्हन वाला लुक पूरा किया। उनके कपड़ों पर गहरी कढ़ाई और हाथ के बारीक काम इसे और भी भव्य बना रहे हैं।
वहीं गहनों की बात करें तो, उन्होंने गले में भारी हार, झुमका, चूड़ियां, नथ और माथे पर छपके के साथ अपना लुक पूरा किया। दूसरी ओर, अली ने बेज और गोल्डन वर्क के साथ पैनल वाली शेरवानी पहनी।
अभी पढ़ें – Rashmika Mandanna ने दिखाई अपने असली परिवार की झलक, हू-ब-हू हैं मां की परछांई
ऋचा चड्ढा और अली फजल की मुलाकात फिल्म फुकरे (2013) के सेट पर हुई थी। इस दौरान दोनों ने तुरंत ही एक दूसरे से कनेक्ट कर लिया और लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने लगभग ढाई साल पहले अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
7 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
8 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
10 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
10 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
12 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
13 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
16 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
17 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines