Anupamaa फेम Rupali Ganguly ने फाल्गुनी पाठक संग गरबा पंडाल में मचाया धूम, देखें वीडियो

Anupamaa फेम Rupali Ganguly ने फाल्गुनी पाठक संग गरबा पंडाल में मचाया धूम, देखें वीडियो

Anupamaa फेम Rupali Ganguly ने फाल्गुनी पाठक संग गरबा पंडाल में मचाया धूम, देखें वीडियो

मुंबई: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) को अपने शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) के लिए बेशुमार प्यार मिलता है। एक्ट्रेस को अपने शानदार प्रदर्शन के लिए देशभर में खूब सराहा जाता है। पर्दे पर सशक्त, संवेदनशील और समझदार महिला की भूमिका निभाने वाली रूपाली गांगुली असल जिंदगी में काफी मस्तीखोर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया हैंडल के जरिए तो वो आए दिन फैंस को एंटरटेन करती ही हैं, इस बीच उनका एक और वीडियो (Rupali Ganguly Video) सामने आया है, जिसमें वो गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक (Rupali Ganguly & Falguni Pathak Video) के कार्यक्रम में उनके साथ धमाल मचाती हुई देखी गईं। इस दौरान उन्होंने मंच पर अपने शो से एक बेहद लोकप्रिय डायलॉग ‘आपको क्या?’ लाइव रीक्रिएट किया। ये सुनते ही वहां मौजूद भीड़ उनके लिए पागल हो पड़ी सभी ने साथ चिल्लाना शुरू कर दिया ‘आपको क्या?’

विज्ञापन

पैपराजी वीरल भयानी ने गरबा पंडाल से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें रुपाली अका फैंस की फेवरेट अनुपमा लाल रंग की साड़ी में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। वो स्टेज पर फाल्गुनी के साथ मौजूद होती हैं और अपने लोकप्रिय डायलॉग बोलती हैं।

विज्ञापन

बता दें, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये डायलॉग काफी पसंद किया गया और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर से लेकर टीवी इंडस्ट्री की तमाम सेलेब्स को भी इसपर अपना वीडियो बनाकर शेयर करते हुए देखा गया। हाल ही में एक्टर ऋतिक रौशन को भी इस पंडाल में पहुंचकर फाल्गुनी पाठक संग झूमते हुए देखा गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ