Rhea Chakraborty On Jail Days: एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती में हाल ही में जेल में बिताए हुए दिन को याद किया है और खुलकर इस पर बात की है. एक्ट्रेस ने जेल के दिनों की कुछ ऐसी बातें शेयर की हैं, जिसके बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं थी. दरअसल, दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कुछ दिनों बाद ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, एक्ट्रेस को जमानत मिलने में 27 दिनों का समय लगा था. इस दौरान वो जेल में कैद थी.
रिया ने जेल में बिताए दिनों के बारे में क्या कहा?
आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने हाल ही में कॉमेडियन तन्मय भट्ट के साथ बातचीत में बताया है कि वो महिलाओं की अंडर-ट्रायल जेल में बंद थी. इस बातचीत में उन्होंने जेल के अंदर की जिंदगी के बारे में बात की है. अभिनेत्री ने याद करते हुए बताया कि यह उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था. इस दौरान तन्मय ने रिया से सवाल किया कि जेल में लोग अपना समय बिताने के लिए क्या कुछ करते थे. इस बात का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने बताया, ‘जेल में वे लोग गाते हैं, नाचते हैं और ठेचा (एक तरह की चटनी) बनाते हैं.’ इस बातचीत के दौरान रिया ने यह भी कहा कि जेल के अंदर लोग बाहर से बेहतर होते हैं. क्योंकि, महिलाओं की अंडर-ट्रायल जेल में ज्यादातर लोग बेगुनाह ही होते हैं. जेल में कोई ऊंच-नीच नहीं होती है, सब बराबर होते हैं, सभी की पहचान एक ही होती है उनका नंबर. क्योंकि उनका कोई नाम नहीं होता है.
यह भी पढ़ें: Spider-Man 4 Box Office Collection: नहीं थम रहा टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन’ का तूफान, 13वें दिन भी छापे करोड़ों
रिया के साथ कैसा था कैदियों का व्यवहार?
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया ने तन्मय से बात करते हुए कहा कि जेल में मेरे साथ लोगों का व्यवहार काफी अलग था. क्योंकि, जब लोगों का कोई ग्रुप हंसी-मजाक कर रहा होता और अगर मैं वहां चली जाती थी, तो लोगों का अचानक अंदाज ही बदल जाता था और हंसते हुए कहते थे रिया कैसी हो.
यह भी पढ़ें: Jr NTR Health Update: जूनियर एनटीआर के कंधे की चोट के बाद होगी सर्जरी, जानें किस अस्पताल में होगा इलाज
रिया चक्रवर्ती वर्कफ्रंट
वहीं रिया के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो जल्द ही प्राइम वीडियो की रियलिटी सीरीज ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन में नजर आने वाली है. इस सीरीज को करण जौहर होस्ट करने वाले हैं. 13 अगस्त 2026 से स्ट्रीम होने वाला है.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
15 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines