मंगेतर ने दिया धोखा तो Miss India ने लगाया मौत को गले, फ्लैट में फंदे से लटकी मिली थी लाश

Miss India who ended her life after fiance ditched her: एक ऐसी मॉडल जिसने बेहद कम समय में ही अपनी खास पहचान बना ली थी। मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीतकर रातों-रात पहचान पाने वालीं मॉडल ने आखिर क्यों सुसाइड कर लिया, चलिए आपको बताते हैं।

Miss India who ended her life after fiance ditched her

Miss India who ended her life after fiance ditched her

विज्ञापन

Miss India who ended her life after fiance ditched her: ग्लैमर की दुनिया देखने में जितनी चंकाचौंध से भरी लगती है, असल में उसके पीछे की कहानी कुछ और ही होती है। पूर्व मिस इंडिया जिनकी खूबसूरती ने उन्हें एक या दो नहीं बल्कि ना जाने कितने ही ब्यूटी पेजेंट्स जितवाए। सुभाई घई की फिल्म ‘ताल’ में मॉडस का एक कैमियो भी देखने को मिला। कामयाबी के रास्ते पर आगे बढ़ ही रही थीं कि तभी उनकी पर्सनल लाइफ में भूचाल आ गया और मॉडल ने अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला किया। वो मॉडल थीं नफीसा जोसेफ।

मॉडल ने लगाया मौत को गले

भारत की जानी-मानी मॉडल और टीवी होस्ट नफीसा जोसेफ, जिन्होंने साल 1997 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज पहनकर हर दिल में अपनी जगह बना ली। नफीसा की खूबसूरत मुस्कान और आत्मविश्वास देखने ही बनता था। मॉडल की मुस्कान के पीछे कई मुश्किलें छिपी हुई थी, जिनका खुलासा तब हुआ जब नफीसा ने आत्महत्या कर ली।

Advertisment

मॉडल ने ऐसे की करियर की शुरुआत

नफीसा जोसेफ का जन्म 28 मार्च 1978 को दिल्ली में हुआ था लेकिन उनका पालन-पोषण बेंगलुरु, कर्नाटक में हुआ। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत महज 12 साल की उम्र में एक विज्ञापन से की थी, जिसमें उन्हें बड़े फैशन स्पेशलिस्ट प्रसाद बिदापा ने तैयार किया था। उनका पहला खिताब साल 1997 में आई जब उन्होंने फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता और इसी साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सेमीफाइनलिस्ट भी बनीं।

नफीसा की सफलता सिर्फ सुंदरता तक सीमित नहीं रही। उन्होंने टीवी पर भी एक सफल करियर बनाया। साल 1999 में एमटीवी इंडिया के ‘वीजे हंट’ में फाइनलिस्ट बनीं और इसके बाद एमटीवी के ‘हाउस फुल’ शो को होस्ट किया, जो लगभग पांच सालों तक चला। इसके अलावा उन्होंने ‘स्टार वर्ल्ड’ के लोकप्रिय शो ‘स्टाइल’ को भी होस्ट किया और एक टीवी सीरीज में भी काम किया। नफीसा अपने काम के जरिए लगातार नई ऊंचाइयां छू रही थीं।

विज्ञापन

व्यक्तिगत जीवन में नफीसा का संघर्ष

नफीसा अपने निजी जीवन में भी उतनी ही साहसी थीं, जितनी वो अपने पेशेवर जीवन में दिखती थीं। उन्होंने अपने मंगेतर के साथ मिलकर ‘2’s कंपनी’ नाम की एक प्रोग्रामिंग यूनिट की शुरुआत की और एक पत्रिका ‘गर्ल्ज’ का संपादन भी किया। साथ ही उन्होंने पशु कल्याण के लिए भी आवाज उठाई और ‘PETA’ जैसी संस्थाओं के साथ काम किया। बेंगलुरु में वो ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के लिए जानवरों के प्रति जागरूकता फैलाने वाले लेख भी लिखा करती थीं।

हालांकि, उनके व्यक्तिगत जीवन में भी संघर्षों का दौर था। नफीसा की शादी एक बिजनेसमैन गौतम खंडूजा से होने वाली थी। लेकिन जब उन्हें पता चला कि गौतम अभी भी कानूनी तौर से विवाहित हैं, तो उनका दिल टूट गया। खबरों के मुताबिक, गौतम ने नफीसा को ब्लैकमेल करने की भी धमकी दी थी, जिससे वो मानसिक रूप से बेहद परेशान थीं। इसी टूटे हुए विश्वास और तनाव ने उनके जीवन को मुश्किल बना दिया।

विज्ञापन

नफीसा ने की आत्महत्या

29 जुलाई 2004 का दिन नफीसा जोसेफ के जीवन का आखिरी दिन साबित हुआ, जब उन्होंने मुंबई के वर्सोवा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद, उनके माता-पिता ने गौतम खंडूजा पर उनकी बेटी को इस दुखद स्थिति तक पहुंचाने का आरोप लगाया। हालांकि गौतम ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया और अदालत में ये मामला काफी समय तक चला।

नफीसा की आत्महत्या ने समाज में गहरे सवाल उठाए कि किस हद तक मानसिक तनाव और व्यक्तिगत संघर्ष इंसान को तोड़ सकते हैं। उनकी आत्महत्या के पीछे छिपे कारण चाहे जो भी रहे हों, इस घटना ने ये साफ किया कि बाहरी तौर पर खुश दिखने वाले लोगों के अंदर भी अनकहे दर्द और संघर्ष छिपे हो सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ