मुंबई: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ‘मिली’ (Mili) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। मगर उससे पहले बी-टाउन सेलेब्स के लिए भी फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जहां दिग्गज अभिनेत्री रेखा (Rekha) को भी स्पॉट किया गया।
सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें अदाकारा जान्हवी कपूर को प्यार दुलार देती देखी जा सकती हैं। जान्हवी की फिल्म स्क्रीनिंग में दोस्त सारा अली खान और अनन्या पांडे भी शामिल हुईं।
अभी पढ़ें – Rakhi Sawant Sherlyn Chopra Fight: राखी ने शर्लिन पर लगाए ऐसे ऐसे आरोप जानकर उड़ जाएंगे होश
एक पैपराज़ी पेज द्वारा जारी किए गए वीडियो (Rekha & Janhvi Kapoor Video) में देखा जा सकता है कि रेखा अकेली खड़ी हैं, तभी जान्हवी उनके पास पहुंचती हैं। दोनों गले मिलती हैं और साथ में तस्वीरें खिंचवाते हैं। जान्हवी को रेखी की सराहना करते हुए देखा जा सकता है। मिली स्टार ने खुद एक बेज रंग के शरारा सूट पहन रखा था। जबकि रेखा ने हमेशा की तरह सफेद और भूरे रंग की साड़ी के साथ पारंपरिक झुमके और बालों में गजरा स्टाइल किया।
वीडियो देखने के बाद एक प्रशंसक ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “बहुत दिनो के बाद कुछ अच्छा देखने को मिला।” वहीं कई अन्य लोग रेखा की तारीफ करते नजर आए। एक फैन ने लिखा, ”रेखा जी आज भी कितनी स्टनिंग और खूबसूरत हैं” दूसरे ने लिखा, “वे कभी बूढ़ी नहीं होंगी माशाअल्लाह सदाबहार खूबसूरती।”
‘मिली’ जान्हवी की पहली फिल्म है जिसमें उनके पिता बोनी कपूर बतौर निर्माता हैं। यह एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है जो फ्रीजर में फंसने के दौरान जान्हवी के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें सनी कौशल और मनोज पाहवा भी हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
1 hr agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
1 hr agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
3 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
4 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
4 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
6 hrs agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines