बैंक अकाउंट में पैसों को लेकर R Madhavan को डर, बोले- मुझे नहीं पता मेरे पास कितने रुपये

R Madhavan on his bank account: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने एक इंटरव्यू में अपने बैंक अकाउंट्स को लेकर अपने एक डर का जिक्र किया है।

R Madhavan

R Madhavan

विज्ञापन

R Madhavan on his bank account: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने हाल ही में अपने बैंक अकाउंट्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। माधवन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वो अपने बैंक बैलेंस को लेकर हमेशा इनसिक्योर महसूस करते हैं और उन्होंने ये भी बताया कि वो अपने खर्चों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। माधवन का ये बयान सोशल मीडिया और फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रहा है। माधवन ने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।

आर माधवन ने बताई सिक्योरिटी

माधवन ने रणविजय के साथ इंटरव्यू में बैंक अकाउंट्स को लेकर कहा कि ‘मैं सच में अपने बैंक खाते के बारे में असुरक्षित महसूस करता हूं। मुझे नहीं पता कि मेरे पास कितना पैसा है और मुझे कितना खर्च करने की क्षमता है। हालांकि मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता, मुझे ऊपर-ऊपर से एक आइडिया होता है कि मेरे पास कितना पैसा है।’ अभिनेता ने ये बयान अपने हालिया प्रोजेक्ट ‘हिसाब बराबर’ के संदर्भ में दिया है, जिसमें बैंक धोखाधड़ी के मामलों को दिखाया गया है।

Advertisment

निजी जिंदी पर बोले माधवन

इस दौरान माधवन ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी कुछ दिलचस्प बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने COVID-19 के दौरान एक नई स्किल सीखी, जो थी ‘कैप्टन का लाइसेंस प्राप्त करना’। अभिनेता ने कहा, ‘मेरे पास एक छोटा सा बोट है, जो मेरे परिवार के लिए काफी है, लेकिन हमेशा से मेरी ख्वाहिश थी कि मैं एक कैप्टन का लाइसेंस प्राप्त करूं। मैंने इसे कोविड के समय सीखा और मुझे ये इतना मुश्किल नहीं लगा। 10-15 दिन की पढ़ाई, कुछ परीक्षाएं और फिर लाइसेंस मिल गया।’

माधवन ने पत्नी के बारे में क्या कहा?

माधवन ने अपनी पत्नी सरिता के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘मेरी पत्नी अक्सर कहती हैं कि मैं पैसे खर्च करने में ध्यान नहीं रखता, लेकिन मैं हमेशा अपनी लिमिट के अंदर ही रहता हूं। अगर मुझे कुछ महंगा खरीदने का मन होता है, लेकिन वो मेरी बजट में फिट नहीं होता, तो मैं उसे नहीं खरीदता।’ माधवन ने ये भी कहा कि उनके पास दिखावा करने के लिए कोई भौतिक संपत्ति नहीं है, लेकिन वो इस शोहरत का पूरा आनंद लेते हैं, जो उन्हें उनकी पेशेवर सफलता से मिलती है।

विज्ञापन

माधवन के दिलचस्प किरदार

‘शैतान’ जैसी हॉरर फिल्म में उनके खलनायक के किरदार से लेकर ‘हिसाब बराबर’ में एक ईमानदार व्यक्ति के रोल तक, वो दर्शकों को एक के बाद एक दिलचस्प किरदारों से सरप्राइज करते रहे हैं। उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स भी विविध हैं। तमिल फिल्मों में वो ‘अधिरष्टसाली’ और ‘टेस्ट’ में नजर आएंगे, जबकि हिंदी फिल्मों में ‘अमरिकी पंडित’, ‘दे दे प्यार दे 2’, ‘केसरी चैप्टर 2’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों का हिस्सा होंगे।

माधवन ने इस बीच एक और बड़ा कदम उठाया है और एक बायोपिक पर काम करना शुरू किया है, जो कि दिवंगत वकील और राजनेता सर चेट्टूर शंकरन नायर की जिंदगी पर आधारित है। ये बायोपिक जलियांवाला बाग हत्याकांड के संदर्भ में बनाई जाएगी, जो माधवन के करियर का एक नया मुकाम हो सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ