2 साल बाद शीजान खान का TV पर कमबैक, रवि-सरगुन के Ganga Mai Ki Betiyan में आए नजर

रवि दुबे और सरगुन मेहता ने अपने लेटेस्ट शो गंगा माई की बेटियां का आगाज कर दिया है. शो के लीड रोल में शीजान खान और अमनदीप सिद्धू नजर आ रही हैं.

sargun mehta, ravi dubey

रवि दुबे और सरगुन मेहता ने एक बार फिर से फैंस को गुड न्यूज दी है. रवि और सरगुन अपने प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियता एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का नए सीरियल ‘गंगा माई की बेटियां’ लेकर आए हैं. इस सीरियल से शीजान खान दो साल बाद टीवी पर कमबैक कर रहे हैं. शीजान के साथ-साथ अमनदीप सिद्धू लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आ रही हैं. शो का प्रीमियर नवरात्रि के पावन दिन पर शुरू हुआ है. 22 सितंबर को सीरियल का प्रीमियर जी-टीवी पर किया गया.

शीजान लंबे समय के बाद टीवी पर नजर आ रहे हैं. सीरियल में शीजान का किरदार काफी अहम है जिसे उन्होंने बखूबी निभाया है जिसमें वो काफी जच रहे हैं. E-24 को दिए एक इंटरव्यू में शीजान ने बताया कि सरगुन मेहता और रवि दुबे के प्रोडक्शन हाउस में काम करके उन्हें काफी अच्छा लग रहा है. इस दौरान शीजान अपनी खुशी भी जाहिर करते हुए आए. शीजान ने सरगुन मेहता और रवि दुबे की काफी तारीफ भी की. शीजान ने बताया कि इनके साथ काम करना काफी मजेदार है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ