हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रश्मिका मंदाना की रॉयल वेडिंग में जूता चुराएगी 16 साल छोटी बहन, जिससे मिलने को तरसती थीं एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी चर्चाओं में बनी हुई है. कपल की रॉयल शादी की चर्चाएं तेज हो गई है. हाल ही में शादी के वेन्यू से प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज भी वायरल हो रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस की 16 साल बहन भी चर्चाओं में आ गई हैं.

विज्ञापन

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उदयपुर में दोनों की रॉयल शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. विजय देवरकोंडा की फैमिली और उनके करीबी दोस्त भी शादी के वेन्यू पर पहुंच चुके हैं. इसके साथ ही रश्मिका मंदाना की छोटी बहन शिमन और उनकी मां सुमन भी उदयपुर पहुंच चुकी हैं. इसी बीच रश्मिका मंदाना की छोटी बहन शिमन भी चर्चाओं में आ गई हैं. शिमन अपने होने वाले जीजू विजय देवरकोंडा के जूते चुराती नजर आने वाली हैं. शिमन संग रश्मिका का काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्ड है. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो शिमन से मिलने के लिए तरसती थीं.

16 साल छोटी है बहन

शिमन मंदाना रश्मिका मंदाना से 16 साल छोटी हैं. जहां बड़ी बहन लाइमलाइट में बनी रहती हैं तो वहीं छोटी बहन अक्सर लाइमलाइट से दूर ही रहती है. 14 साल की शिमन को उनकी फैमिली और उनकी बहन ने हमेशा सुर्खियों से दूर रखा है. रश्मिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शिमन को इसलिए लाइमलाइट से दूर रखा जाता है, ताकि उसकी परवरिश सामान्य हो और मेरी पॉपुलैरिटी का असर उस पर ना पड़े.

यह भी पढ़ें: ‘थोड़ा दर्द है लेकिन…’, Dipika Kakar की हुई सर्जरी, पति शोएब इब्राहिम ने बताया एक्ट्रेस का हाल

विज्ञापन

लाइमलाइट से रखा दूर

रश्मिका का मानना है कि सामान्य लाइफ जीना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे इंसान बेहतर बन सकता है. वहीं रश्मिका ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि मेरी बहन मुझसे 16 साल छोटी है और मैंने 8 साल तक उसे बड़े होते हुए नहीं देखा. मैं उसकी जर्नी देख ही नहीं पाई. काम में बिजी होने के कारण मैं उससे मिलने के लिए तरसती रही. इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस इमोशनल भी हो गई थीं. बता दें अब एक्ट्रेस की बहन जूता चुराई की रस्म करने वाली हैं.

यह भी पढ़ें: VIROSH Wedding: विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी में पहुंचे सेलेब्स, सितारों से सजी मेहमानों की लिस्ट आई सामने

विज्ञापन

कब है शादी?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में होने वाली है. वहीं कपल ने 4 मार्च को हैदराबाद में सितारों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी है. हाल ही में कपल प्री-वेडिंग फंक्शन्स की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इसमें कपल के साथ-साथ उनके रिश्तेदार क्रिकेट खेलते नजर आए. वहीं रश्मिका ने अपने मेहमानों के लिए जापानी डिनर भी होस्ट किया. आज यानी 25 फरवरी को कपल की संगीत सेरेमनी होने जा रही है. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola