Rashmika Mandanna ने मालदीव से साझा की खूबसूरत तस्वीरें, नेटिजेंस ने लुटाया प्यार
Edited By Ritu Shaw

Rashmika Mandanna ने मालदीव से साझा की खूबसूरत तस्वीरें, नेटिजेंस ने लुटाया प्यार
Edited By Ritu Shaw

Rashmika Mandanna ने मालदीव से साझा की खूबसूरत तस्वीरें, नेटिजेंस ने लुटाया प्यार
मुंबई: ‘पुष्पा’ स्टार रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की पहली हिंदी फिल्म “Goodbye” 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। वहीं फिल्म के रिलीज होते ही एक्ट्रेस कुछ क्वालिटी टाइम बिताने मालदीव (Maldives) पहुंच गई हैं। यहां से उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कर फैंस का दिन बना दिया है।
हाल ही में उन्हें मुंबई एयपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। हालांकि, उसी दिन उनके ‘अच्छे दोस्त’ और एक्टर विजय देवरकोंडा को भी शहर से बाहर जाते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद नेटिजेंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों साथ में छुट्टी मनाने निकले हैं।
अब रश्मिका की खूबसूरत तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं कि पूल में एंजॉय करते हुए उनकी पिक्स विजय ने क्लिक की हैं। पहली तस्वीर पर नजर डालें तो, व्हाइट कलर की खूबसूरत ड्रेस में रश्मिका पूल साइड बैठकर फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट का आनंद ले रही हैं।
जबकि दूसरी तस्वीर में उन्हें ब्लू कलर की स्विम सूट में पूल के अंदर एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में रश्मिका ने आंखें बंद कर रखी है और खुलकर मुस्कुरा रही हैं। इस पिक्चर को एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, ‘वॉटर बेबी।’ एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए फैंस को ये भी बताया कि छुट्टी पर होने के बावजूद वो वर्कआउट नहीं भूली हैं। नेटिजेंस एक्ट्रेस की तस्वीरों पर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, ‘गुड बाय’ 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा उनके पास सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘मिशन मजनू’ और रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ भी पाइपलाइन में है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: