हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'प्रणित मोरे का शो बंद…', 370 की बिरयानी विवाद पर आगबबूला हुईं रश्मि देसाई; कॉमेडियन को लगाई फटकार

Rashmi Desai Slams Pranit More: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने हाल ही में प्रणित मोरे के 370 बिरयानी विवाद पर बात की है. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए रश्मि देसाई ने प्रणित मोरे को खूब खरी-खरी सुनाई. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

Rashmi Desai Slams Pranit More: प्रणित मोरे इन दिनों अपने शो को लेकर चर्चाओं में हैं. हाल ही में कॉमेडियन के शो में हिमांशु जांगरा नाम के एक शख्स ने 370 की बिरयानी वाला एक ऐसा बयान दिया जिससे विवाद छिड़ गया. इस बयान में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बातें की गई, जिसके बाद देश की जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है. वहीं इसी बीच अब रश्मि देसाई ने भी प्रणित मोरे पर भड़ास निकाली है. यहां तक की रश्मि देसाई ने प्रणित मोरे के शो को बंद करवाने की मांग कर दी. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने और क्या कुछ कहा?

रश्मि देसाई ने सुनाई खरी-खरी

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रणित मोरे के शो की वीडियो शेयर करते हुए कॉमेडियन को खरी-खोटी सुनाई. रश्मि देसाई ने लिखा, ‘प्रफुल भाई ये कोई कॉमेडी नहीं है. ये नॉर्मल बातचीत है, जिसमें कोई कंटेंट भी नहीं है. जब किसी के पास कोई कंटेंट नहीं होता तो वो ऐसी बातचीत करना शुरू कर देता है. प्रणित ना तो एक कलाकार हैं और ना ही कॉमेडियन हैं.’

यह भी पढ़ें: Prime Video पर रिलीज होते ही टॉप ट्रेंडिंग बनी 120 मिनट की फिल्म, 7.7 IMDb रेटिंग संग बटोर रही तारीफें

विज्ञापन

प्रणित मोरे को लगाई लताड़

रश्मि देसाई ने आगे कहा, ‘कला की दुनिया को ऐसे लोग बेवजह ट्रोल कर रहे हैं. एक सच्चे कलाकार के लिए ये बहुत बुरी चीज है. इस लड़के (हिमांशु जांगरा) की तो नौकरी चली गई और अब प्रणित मोरे का शो बंद होना चाहिए. प्रणित तुम्हें और गुडगांव के इस लड़के को शर्म आनी चाहिए.’ सोशल मीडिया पर रश्मि देसाई का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. वहीं एक्ट्रेस के फैंस उनके इस बयान की तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Gullak 5 ने OTT पर रचा इतिहास! 5 दिनों में 70 लाख लोगों ने देखा शो, बनाया नया रिकॉर्ड

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

दरअसल प्रणित मोरे ने हाल ही में गुडगांव में एक लाइव कॉमेडी शो किया था. इस दौरान ऑडियंस में बैठे हिमांशु जांगरा नाम के एक शख्स ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया. इस शख्स ने अपने किस्से में एक लड़की के साथ बिताए पसर्नल टाइम को पब्लिकली शेयर करते हुए बहुत सी आपत्तिजनक बातें की. इसी दौरान हिमांशु ने किस्सा शेयर करते हुए कहा, ‘370 की बिरयानी खिलाई है तो वसूल तो करूंगा ही.’ बस फिर क्या था इस मामले ने तूल पकड़ लिया और सोशल मीडिया पर हिमांशु जांगरा और प्रणित मोरे की आलोचना होने लगी. हालांकि प्रणित मोरे ने बाद में माफी भी मांगी और अब कॉमेडियन ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया है. वहीं दूसरी ओर हिमांशु जांगरा को नौकरी से निकाल दिया गया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola