Prime Video पर रिलीज होते ही टॉप ट्रेंडिंग बनी 120 मिनट की फिल्म, 7.7 IMDb रेटिंग संग बटोर रही तारीफें

Prime Video Trending Movie: प्राइम वीडियो पर नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं. ये फिल्में और सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो रिलीज होते ही ट्रेंडिंग बन गई है. वहीं इस फिल्म की स्टोरी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. चलिए जानते हैं हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

ugly story trending on prime video
1 / 7

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 7

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'अगली स्टोरी' है. 120 मिनट की इस फिल्म ने रिलीज होते ही टॉप 6 पर अपनी जगह बना ली है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 7

अविका गौर और नंदू विजय कृष्णा स्टारर इस फिल्म में रोमांस के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक नेहा नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. नेहा के मम्मी-पापा का निधन बचपन में ही हो जाता है.

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 7

वहीं नेहा की नानी उसकी देखभाल करती है. नानी की मौत के बाद नेहा अपने रिश्तेदारों के घर रहने चली जाती है. यहां उसकी मुलाकात एक कार्तिक नाम के लड़के से होती है. कार्तिक नेहा के प्यार में पागल हो जाता है और मजबूरी में नेहा को कार्तिक से शादी करनी पड़ती है.

विज्ञापन

क्लाइमैक्स में छुपा असली सस्पेंस

क्लाइमैक्स में छुपा असली सस्पेंस5 / 7

शादी के बाद नेहा की लाइफ पूरी तरह बदल जाती है. कार्तिक नेहा को टॉर्चर करता है और उसे जबरन छूता है. इस दौरान कहानी में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. क्लाइमैक्स में क्या होता है इसे जानने के लिए आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखनी होगी.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 7

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अविका गौर और नंदू विजय कृष्णा लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं इन दोनों के साथ-साथ फिल्म में रवि तेजा महादास्यम और प्रज्ञा नयन भी मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग7 / 7

अविका गौर की इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है. अगर आप रोमांटिक थ्रिलर देखने के शौकीन हैं तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट है. वीकेंड पर आप इस फिल्म को अपने घर में बैठकर आराम से देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन