भारत में इन दिनों नीट पेपर लीक को लेकर खूब विरोध प्रदर्शन चल रहा है. लेकिन इन दिनों फेमस रैपर सैंटी शर्मा काफी सुर्खियों में बने हुए है. रैपर अपने यूट्यूब चैनल डिलीट होने की वजह से चर्चा में आए हैं. हाल ही में रैपर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में रैपर सैंटी शर्मा ने एक बड़ा ऐलान किया है. इस पोस्ट में उन्होंने साफ कहा कि वो जल्द ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की पूरी सच्चाई लोगों के सामने लेकर आएंगे.
यह भी पढ़ें: मर्डर मिस्ट्री से लेकर साइकोलॉजिकल थ्रिलर तक, Jio Hotstar पर देखें ये 5 दमदार फिल्में
रैपर सैंटी शर्मा ने शेयर किया पोस्ट
रैपर ने साफ किया है यह पूरा मामला सीजेपी पर किए उनके कमेंट से जुड़ा हुआ है. आपको बता दें कि हाल ही में रैपर सैंटी शर्मा का यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया था. हालांकि, अब सैंटी शर्मा ने इसे लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसके बाद हर तरफ उनके पोस्ट को लेकर चर्चा शुरू हो गया है. सैंटी शर्मा ने अपने पोस्ट में दावा किया है कि वो बहुत जल्द कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का असली चेहरा लोगों को दिखाएंगे. इतना ही नहीं रैपर ने अपने यूट्यूब चैनल डिलीट को लेकर भी खुलासा किया है.
यह भी पढ़ें: थलपति विजय ही नहीं… करियर के टॉप पर इन 5 सुपरस्टार्स ने भी लिया था संन्यास
सैंटी शर्मा 1 अगस्त को मुंबई में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
आपको बता दें कि सैंटी शर्मा ने अपने पोस्ट में साफ लिखा, ‘यह चैनल इंडिपेंडेंट तौर पर पिछले 11 सालों से चल रहा था. इस चैनल को रिकवर नहीं किया जा सकता है. 11 साल के संघर्ष, सपने और यादें सब खत्म हो गई.’ सैंटी ने आगे कहा, ‘मुझे नफरतों से भरे हुए मैसेजों की बाढ़ आ गई है और मेरा यह मानना है कि मेरा चैनल इस राजनीति का शिकार हुआ है. मेरा चैनल भले ही उन्होंने छीन लिया है. लेकिन मेरा जुनून और मेरी आवाज को नहीं छीन सकते हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘1 अगस्त को मैं मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला हूं, जहां मैं सीजेपी के पीछे की सच्चाई का दिखाऊंगा. अब बात सिर्फ फैक्ट और सबूत के साथ पेश करूंगा.’ सैंटी ने आगे कहा, ‘सीजेपी का साथ देने वाले बस थोड़ा इंतजार करें, सब कुछ साफ हो जाएगा.’
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
6 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
7 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
9 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
10 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
12 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
12 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
13 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines