मर्डर मिस्ट्री से लेकर साइकोलॉजिकल थ्रिलर तक, Jio Hotstar पर देखें ये 5 दमदार फिल्में

OTT पर फिल्में और सीरीज देखने का शौक रखते हैं, तो आज हम आपके लिए 5 शानदार फिल्में लेकर आए हैं, जिसे आप वीकेंड पर घर बैठे देखने का प्लान बना सकते हैं. इस लिस्ट में मर्डर मिस्ट्री से लेकर साइकोलॉजिकल थ्रिलर तक की मूवीज मौजूद हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Movies
1 / 6

आप भी ओटीटी पर फिल्में देखने का प्लान बना रहे हैं, यह खबर आपके लिए काफी शानदार है. इस मूवी की लिस्ट में आपको मर्डर मिस्ट्री से लेकर साइकोलॉजिकल थ्रिलर तक मौजूद है. इन मूवीज को देखकर आपका भी दिमाग घुम जाएगा. हम जिन फिल्मों का जिक्र कर रहे हैं, वो जियो हॉटस्टार पर मौजूद है. ये फिल्में आपको अंत तक बांधकर रखने में कामयाब होती है.  

विज्ञापन

लोकाह चैप्टर 1 - चंद्रा

लोकाह चैप्टर 1 - चंद्रा2 / 6

लिस्ट में पहला नाम अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म 'लोकाह चैप्टर 1 - चंद्रा' का आता है. यह मूवी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर कोहराम मचा रही है. फिल्म को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म में आपको भर-भरकर सस्पेंस के साथ जबरदस्त कहानी देखने को मिलने वाला है.

विज्ञापन

पदक्कलम

पदक्कलम3 / 6

दूसरे स्थान पर साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'पदक्कलम' (Padakkalam) का नाम मौजूद है. इस मूवी में आपको कॉमेडी के साथ थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. फिल्म आपको आखिरी तक बांधकर रखने में कामयाब होती है. 'पदक्कलम' फिल्म की कहानी लोगों को पूरी तरह से चौंका रही है. इस मूवी को आप जियो हॉटस्टार पर देखने का विचार कर सकते हैं.

रोंथ

रोंथ4 / 6

तीसरे नंबर पर साल 2025 में रिलीज हुई दिलीश पोथन और रोशन मैथ्यू की फिल्म 'रोंथ' (Ronth) का नाम काबिज है. इस मूवी में आपको सस्पेंस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलने वाला है. इस मूवी को आप अपने पूरे परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते है.

विज्ञापन

थुडारम

थुडारम5 / 6

चौथे स्थान पर सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'थुडारम' (Thudarum) का नाम शामिल है. यह एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी दमदार कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है. यह मूवी इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

मंजुम्मेल बॉयज

मंजुम्मेल बॉयज6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम 'मंजुम्मेल बॉयज' (Manjummel Boys) का मौजूद है, जिसे एक सच्ची घटना पर बनाया गया है. यह एक 'सर्वाइवल थ्रिलर' फिल्म है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन