‘CJP वालों थोड़ा इंतजार करो…’, YouTube चैनल डिलीट होने के बाद रैपर सैंटी शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
देशभर में इन दिनों नीट पेपर लीक को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन चल रहा है. लेकिन इसी बीच फेमस रैपर सैंटी शर्मा काफी चर्चा में बने हुए है. हाल ही में उनका यूट्यूब चैनल डिलीट कर दिया गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Jul 24, 2026 19:20
Share :
Santy Sharma ने शेयर किया पोस्ट
---विज्ञापन---
भारत में इन दिनों नीट पेपर लीक को लेकर खूब विरोध प्रदर्शन चल रहा है. लेकिन इन दिनों फेमस रैपर सैंटी शर्मा काफी सुर्खियों में बने हुए है. रैपर अपने यूट्यूब चैनल डिलीट होने की वजह से चर्चा में आए हैं. हाल ही में रैपर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में रैपर सैंटी शर्मा ने एक बड़ा ऐलान किया है. इस पोस्ट में उन्होंने साफ कहा कि वो जल्द ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की पूरी सच्चाई लोगों के सामने लेकर आएंगे.
रैपर ने साफ किया है यह पूरा मामला सीजेपी पर किए उनके कमेंट से जुड़ा हुआ है. आपको बता दें कि हाल ही में रैपर सैंटी शर्मा का यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया था. हालांकि, अब सैंटी शर्मा ने इसे लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसके बाद हर तरफ उनके पोस्ट को लेकर चर्चा शुरू हो गया है. सैंटी शर्मा ने अपने पोस्ट में दावा किया है कि वो बहुत जल्द कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का असली चेहरा लोगों को दिखाएंगे. इतना ही नहीं रैपर ने अपने यूट्यूब चैनल डिलीट को लेकर भी खुलासा किया है.
सैंटी शर्मा 1 अगस्त को मुंबई में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
आपको बता दें कि सैंटी शर्मा ने अपने पोस्ट में साफ लिखा, 'यह चैनल इंडिपेंडेंट तौर पर पिछले 11 सालों से चल रहा था. इस चैनल को रिकवर नहीं किया जा सकता है. 11 साल के संघर्ष, सपने और यादें सब खत्म हो गई.' सैंटी ने आगे कहा, 'मुझे नफरतों से भरे हुए मैसेजों की बाढ़ आ गई है और मेरा यह मानना है कि मेरा चैनल इस राजनीति का शिकार हुआ है. मेरा चैनल भले ही उन्होंने छीन लिया है. लेकिन मेरा जुनून और मेरी आवाज को नहीं छीन सकते हैं.' उन्होंने आगे कहा, '1 अगस्त को मैं मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला हूं, जहां मैं सीजेपी के पीछे की सच्चाई का दिखाऊंगा. अब बात सिर्फ फैक्ट और सबूत के साथ पेश करूंगा.' सैंटी ने आगे कहा, 'सीजेपी का साथ देने वाले बस थोड़ा इंतजार करें, सब कुछ साफ हो जाएगा.'
भारत में इन दिनों नीट पेपर लीक को लेकर खूब विरोध प्रदर्शन चल रहा है. लेकिन इन दिनों फेमस रैपर सैंटी शर्मा काफी सुर्खियों में बने हुए है. रैपर अपने यूट्यूब चैनल डिलीट होने की वजह से चर्चा में आए हैं. हाल ही में रैपर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में रैपर सैंटी शर्मा ने एक बड़ा ऐलान किया है. इस पोस्ट में उन्होंने साफ कहा कि वो जल्द ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की पूरी सच्चाई लोगों के सामने लेकर आएंगे.
रैपर ने साफ किया है यह पूरा मामला सीजेपी पर किए उनके कमेंट से जुड़ा हुआ है. आपको बता दें कि हाल ही में रैपर सैंटी शर्मा का यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया था. हालांकि, अब सैंटी शर्मा ने इसे लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसके बाद हर तरफ उनके पोस्ट को लेकर चर्चा शुरू हो गया है. सैंटी शर्मा ने अपने पोस्ट में दावा किया है कि वो बहुत जल्द कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का असली चेहरा लोगों को दिखाएंगे. इतना ही नहीं रैपर ने अपने यूट्यूब चैनल डिलीट को लेकर भी खुलासा किया है.
सैंटी शर्मा 1 अगस्त को मुंबई में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
आपको बता दें कि सैंटी शर्मा ने अपने पोस्ट में साफ लिखा, ‘यह चैनल इंडिपेंडेंट तौर पर पिछले 11 सालों से चल रहा था. इस चैनल को रिकवर नहीं किया जा सकता है. 11 साल के संघर्ष, सपने और यादें सब खत्म हो गई.’ सैंटी ने आगे कहा, ‘मुझे नफरतों से भरे हुए मैसेजों की बाढ़ आ गई है और मेरा यह मानना है कि मेरा चैनल इस राजनीति का शिकार हुआ है. मेरा चैनल भले ही उन्होंने छीन लिया है. लेकिन मेरा जुनून और मेरी आवाज को नहीं छीन सकते हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘1 अगस्त को मैं मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला हूं, जहां मैं सीजेपी के पीछे की सच्चाई का दिखाऊंगा. अब बात सिर्फ फैक्ट और सबूत के साथ पेश करूंगा.’ सैंटी ने आगे कहा, ‘सीजेपी का साथ देने वाले बस थोड़ा इंतजार करें, सब कुछ साफ हो जाएगा.’