हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

चंडीगढ़ में सील हुआ रैपर Badshah का क्लब, नियमों को तोड़ने पर प्रशासन का चला हंटर

Rapper Badshah Club Sealed: रैपर बादशाद को चंडीगढ़ प्रशासन से बड़ा झटका लगा है. चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में स्थित ‘सागो’ (SAGO) डिस्को क्लब को सील कर दिया गया है. प्रशासन ने यह कदम नियमों के उलंघन होने की वजह से किया है.

विज्ञापन
badshah club seal

Badshah SAGO Club Sealed Updates: मशहूर रैपर बादशाह पर प्रशासन का हतौड़ा चला है. चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में स्थित ‘सागो’ (SAGO) डिस्को क्लब को सील कर दिया गया है. प्रशासन की बिल्डिंग ब्रांच (Building Branch) की टीम ने नियमों की अनदेखी के चलते मंगलवार (2 जून 2026) सुबह ही इस क्लब को पूरी तरह लॉक कर दिया है.

यह भी पढ़ें: 9 करोड़ में बनी वो हॉरर फिल्म, जिसने कर डाली 1400 करोड़ की कमाई, 1 घंटे 49 मिनट की मूवी का हर सीन देख खुल रह जाएगा मुंह

नियमों का हुआ गंभीर उल्लंघन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लब के भीतर बिल्डिंग बायलॉज (Building Regulations) और बिल्डिंग कोड का उल्लंघन पाया गया था. क्लब को स्वीकृत नक्शे (Approved Plan) से हटकर या उससे अधिक अवैध निर्माण करने का दोषी पाया गया. चंडीगढ़ प्रशासन की इंफोर्समेंट विंग ने इस डिस्को में मिली अनियमितताओं और खामियों को लेकर पहले ही कई बार नोटिस जारी किए थे. प्रबंधन से इन कमियों को दूर करने और स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया था, लेकिन उनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब या सुधार नहीं किया गया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘मैं सुष्मिता सेन के खर्चों पर पलता था…’, ललित मोदी का बड़ा खुलासा; एक्ट्रेस संग क्यों हुआ था

प्रशासन का कड़ा अभियान

यह कार्रवाई चंडीगढ़ के सेक्टर्स 7 और 26 में देर रात तक चलने वाले क्लबों और पबों पर चल रहे व्यापक प्रशासनिक हंटर का हिस्सा है. हालांकि, कई अन्य क्लबों को भी हाल ही में नोटिस भेजे गए हैं, लेकिन नियमों में ढिलाई बरतने पर फिलहाल ‘सागो’ क्लब को ही तुरंत प्रभाव से सील किया गया है. बता दें कि इस मामले पर बादशाह का कोई आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 3 फिल्में और ताबड़तोड़ कमाई… वो हसीना, जिसने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया था गर्दा, फिर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola