9 करोड़ में बनी वो हॉरर फिल्म, जिसने कर डाली 1400 करोड़ की कमाई, 1 घंटे 49 मिनट की मूवी का हर सीन देख खुल रह जाएगा मुंह

Low Budget Horror Film: इन दिनों एक ऐसी फिल्म ने हर किसी के दिल पर कब्जा कर लिया है, जो बेहद कम बजट में बनी है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है?

Obsession

Obsession. image credit- social media

Low Budget Horror Film: बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी तक, जो भी फिल्में या सीरीज आती हैं, उनसे यही उम्मीद की जाती है कि वो शानदार परफॉर्म करें, लेकिन हर एक फिल्म उम्मीद के हिसाब से परफॉर्म नहीं कर पाती है. हालांकि, इन दिनों एक ऐसी फिल्म अपना जलवा दिखा रही है, जो बनी तो बेहद कम बजट में है, लेकिन इस फिल्म ने बवाल काट दिया है.

विज्ञापन

फिल्म ‘ऑब्सेशन’

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म ‘ऑब्सेशन’ है. 1 घंटे 49 मिनट की इस फिल्म को सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों से एक बताया जा रहा है और इसका अंदाजा आप इसकी कमाई से लगा सकते हैं. फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है और इसने हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड को भी अपना दीवाना बना दिया है.

विज्ञापन

बजट और कलेक्शन

अगर इस फिल्म के बजट और कलेक्शन की बात करें तो वो किसी को भी हैरान कर सकता है. दरअसल, फिल्म ‘ऑब्सेशन’ को सिर्फ 1 मिलियन डॉलर यानी 9 करोड़ रुपये से भी कम के बजट में बनाया गया है, लेकिन इसने 1400 करोड़ के ऊपर की कमाई कर ली है. फिल्म ने कुछ ही दिन में 150 गुना ज्यादा का कारोबार कर लिया है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इसके अलावा अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का दुनियाभर में 148 मिलियन डॉलर यानी 1404 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन हो चुका है. साथ ही अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी बियर की है, जो एक म्यूजिक स्टोर में काम करता है, जिसे अपनी दोस्त से प्यार होता है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि एक दिन वो एक ऐसा सुपरनैचुरल खिलौना खरीदता है और वो उससे इच्छा मांगता है कि उसकी दोस्त निक्की उससे प्यार करने लगे और ये खिलौना उसकी ये इच्छा पूरी कर देता है, लेकिन इसका रिजल्ट बहुत ही भयानक होता है, जिसके लिए आप फिल्म को देख सकते हैं.

करी बार्कर

बता दें कि इस फिल्म को करी बार्कर ने डायरेक्ट किया है, जो एक यूट्यूबर हैं. करी बार्कर एक फेमस यूट्यूबर होने के साथ-साथ एक्टर भी हैं. करी का यूट्यूब पर that’s a bad idea नाम से एक चैनल है, जिस पर वो कॉमेडी वीडियोज शेयर करते हैं. बता दें कि करी ने ना केवल फिल्म ‘ऑब्सेशन’ का निर्देशन किया बल्कि इसकी कहानी भी खुद ही लिखी और एडिटिंग भी की है, जो अब हर तरफ छाई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ