'मैं सुष्मिता सेन के खर्चों पर पलता था...', ललित मोदी का बड़ा खुलासा; एक्ट्रेस संग क्यों हुआ था ब्रेकअप?
Lalit Modi Defends Sushmita Sen: बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ सुष्मिता सेन का रिश्ता काफी चर्चाओं में रहा है. वहीं एक बार फिर ललित मोदी और सुष्मिता सेन का नाम सुर्खियों में छाया हुआ है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के गोल्ड डिगर वाले टैग को गलत बताते हुए कहा है कि मैं उनके खर्चों पर पलता था. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

चर्चाओं में आए सुष्मिता सेन और ललित मोदी
2 / 7सुष्मिता सेन बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस में शामिल हैं. प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चाओं में रही हैं. एक समय था जब वो ललित मोदी को डेट कर रही थीं और लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर तक का टैग दे दिया था.
क्यों हुआ था सुष्मिता संग ब्रेकअप?
3 / 7वहीं अब ललित मोदी ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेन के बारे में बातें की हैं. ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता सेन मेरे लिए बहुत खास रही हैं. उन्होंने मेरी काफी मदद की है. बस हमारे बीच दूरियां ज्यादा थी. वो भारत में रहती थीं और मैं लंदन में था.
सुष्मिता की फाइनेंशियल इंडिपेंडेंसी पर की बात
4 / 7बिजनेसमैन ने आगे कहा कि वो आज भी मेरे लिए बेहद खास हैं और मैं उन्हें शुभकामनाएं भी देता हूं. ललित मोदी ने सुष्मिता की फाइनेंशियल इंडिपेंडेंसी के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके पास हीरों के स्टोर थे, जो उन्होंने खुद ही कमाए थे.
'गोल्ड डिगर' टैग बताया झूठा
5 / 7ललित मोदी ने आगे कहा कि लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर का टैग गलत दिया है, क्योंकि जब भी हम कभी बाहर डिनर या लंच पर गए तो उन्होंने ही हमेशा बिल्स भरे थे. यहां तक कि मैं सुष्मिता सेन के खर्चों पर पलता था.
सुष्मिता सेन को बताया सेल्फ मेड लेडी
6 / 7सुष्मिता सेन को डिफेंड करते हुए ललित मोदी ने आगे कहा कि सुष्मिता सेन एक सेल्फ मेड लेडी हैं. वो कभी भी किसी से कुछ भी नहीं लेंगी. उन्होंने जो भी कमाया है वो अपने दम पर कमाया है. मैं उनकी बहुत रिस्पेक्ट करता हूं.
सुष्मिता सेन और ललित मोदी का रिश्ता
7 / 7बता दें ललित मोदी और सुष्मिता सेन का रिश्ता 2022 में सामने आया था, जब एक्ट्रेस की ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग छुट्टियों की फोटोज शेयर की थीं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों का रिश्ता सुर्खियों में छा गया था.



















