हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Netflix पर 4 महीने से टॉप 10 में छाई ये Suspense Thriller फिल्म, हर सीन में मिलेगा तगड़ा ट्विस्ट

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. यह मूवी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जमकर गदर मचा रही है. फिल्म को आईएमडीबी ने भी धांसू रेटिंग दी है.

विज्ञापन
'धुरंधर' ओटीटी पर 4 महीने से मचा रही है धमाल

साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा था. इस मूवी को दर्शकों ने भरपूर प्यार और सपोर्ट किया था. यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. यह मूवी पिछले 4 महीनों से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ है. इस मूवी में रणवीर सिंह ने अहम किरदार निभाया था. हालांकि, अब ‘धुरंधर’ फिल्म का सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ भी ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Rajinikanth की फिल्म ‘Jailer 2’ के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 28 साल के शख्स की गई जान

‘धुरंधर’ OTT पर कब हुई रिलीज?

फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अवाला आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, सौम्या टंडन, संजय दत्त, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी में अक्षय खन्ना के किरदार को काफी ज्यादा पसंद किया गया था. इतना ही नहीं फिल्म के गाने भी काफी फेमस हुए थे. यह मूवी 30 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी. यह फिल्म सिनेमाघरों पर तबाही मचाने के बाद ओटीटी पर रिलीज की गई थी और यह मूवी नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही थी. इतनी ही नहीं कई महीनों तक टॉप 5 में अपनी जगह बना थी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Raja Shivaji Marathi Collection: लाखों में सिमटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हुआ ऐसा हाल, जानें कलेक्शन

‘धुरंधर’ को आईएमडीबी पर कितनी रेटिंग मिली है?

आपको बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर’ पिछले 4 महीनों से टॉप 10 की लिस्ट में राज कर रही है. इस मूवी का रन टाइम 3 घंटे 25 मिनट का है, जो इन दिनों नेटफ्लिक्स पर अपना जलवा बिखेर रही है. इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी अपना दबदबा बनाया था. फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, तो वहीं मूवी ने 1144 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. हालांकि, मूवी को गल्फ देशों में बैन कर दिया गया था, वरना फिल्म कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती थी. अगर आपने यह मूवी नहीं देखी है, तो ‘धुरंधर’ को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म को आईएमडीबी पर 8.3 की शानदार रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola