Ranveer Singh Dhurandhar First Look Out: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन पर फैंस को बिग सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ से पहला लुक जारी किया है। इस टीजर वीडियो में एक्टर का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है। दिलचस्प बात ये है कि टीजर में आपको रणवीर सिंह का लुक काफी हद तक अलाउद्दीन खिलजी की तरह लगेगा। पूरे टीजर वीडियो में एक्टर को एक्शन मोड में देखा जा सकता है। मेकर्स ने फर्स्ट लुक के साथ ही ‘धुरंधर’ की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।
रणवीर सिंह ने एक दिन पहले दिया था हिंट
रणवीर सिंह ने बीती देर रात को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था। उस पोस्ट में 12.12 लिखा हुआ था जिसके बाद कयास लगाया जाने लगा कि रणवीर अपने जन्मदिन पर फैंस को कुछ बिग सरप्राइज देने वाले हैं। आज रविवार को उन्होंने अपने 40वें जन्मदिन पर ठीक 12.12 बजे अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक टीजर वीडियो जारी कर दिया है। इसके साथ में उन्होंने कैप्शन दिया, ‘एक नर्क उठेगा। 5 दिसंबर 2025 को अज्ञात पुरुषों।’
रणवीर सिंह के अलावा नजर आए ये एक्टर्स
आदित्य धर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम किरदार में हैं। वहीं यामी गौतम भी फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं। 2 मिनट 39 सेकंड के इस टीजर में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह किसी सीक्रेट मिशन पर निकले हैं। उनका सीक्रेट एजेंट का किरदार तभी पूरी तरह से क्लियर हो पाएगा जब ‘धुरंधर’ का ट्रेलर रिलीज होगा।
यह भी पढ़ें: Ranveer Singh के बर्थडे पर करण जौहर ने दिखाया हिडन टैलेंट, एक्टर के लिए लिख डाली कविता
फिल्म में 20 साल छोटी होगी लीड एक्ट्रेस?
रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ में सभी एक्टर्स के बारे में हिंट दी जा चुकी है। इसके अलावा लीड एक्ट्रेस के तौर पर सारा अर्जुन का नाम सामने आ रहा है। बता दें कि सारा अर्जुन और रणवीर सिंह की उम्र में करीब 20 साल का अंतर है। सारा की बात करें तो इससे पहले उन्हें फिल्म पोन्नियन सेल्वन में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के बचपन का किरदार निभाया था।
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
51 mins agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
5 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
6 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
10 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
10 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
14 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
15 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
17 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines