रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ को लोगों ने काफी पसंद किया था. यह मूवी पिछले साल दिसंबर में रिलीज की गई थी. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. ‘धुरंधर’ को देखकर भारतीय ऑडियंस काफी खुश हुए थे, तो वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ गई थी. फिल्म के गानों के साथ-साथ इसके विजुअल्स ने लोगों का दिल जीत लिया था. इस मूवी की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही थी. इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया था. फिल्म ‘धुरंधर’ को कई देशों में रिलीज नहीं किया गया था. लेकिन फिल्म की कमाई में कोई खास फर्क नहीं पड़ा था.
यह भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर बड़ा एक्शन, भारत के बाद विदेशी ZEE5 लाइब्रेरी से गायब हुई फिल्म
जापान में कब रिलीज हुई ‘धुरंधर’?
‘धुरंधर’ फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया गया था. ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’. ‘धुरंधर’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था, तो वहीं ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 1800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर डाली थी. दोनों पार्ट ने 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा छाप डाले थे. हालांकि, अब इस मूवी का पहला पार्ट ‘धुरंधर’ जापान में 10 जुलाई को रिलीज हुआ है. लेकिन फिल्म को दर्शकों का साथ नहीं मिल रहा है. फिल्म ‘धुरंधर’ के फर्स्ट डे कि बात करें, तो मूवी को अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के मुकाबले कमजोर रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘ग्राम चिकित्सालय’ की एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन ने की रजिस्टर्ड मैरिज, सामने आईं शादी की खूबसूरत तस्वीरें
‘धुरंधर’ का जापान में पहला दिन कैसा रहा?
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ जापान में टॉप 25 की लिस्ट में भी अपनी जगह नहीं बना पाई है. फिल्म की शुरुआत पहले दिन काफी अच्छी रही थी. दोपहर 2 बजे तक 57 स्थानों पर 449 फुटफॉल्स (दर्शक) शामिल हुए थे. लेकिन फिल्म को 2 बजे के बाद दर्शक काफी कम मिले और इसकी रफ्तार काफी धीमी पड़ गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर’ को 80 थिएटर्स में रिलीज किया गया था. लेकिन फिल्म को उम्मीद के अनुसार दर्शक नहीं मिले. आपको बता दें कि अभी तक फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल आंकड़े सामने नहीं आए हैं. धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह ने ‘हमज़ा अली मज़ारी’ का किरदार निभाया था. फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अक्षय खन्ना अहम किरदार में नजर आए थे.
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
44 mins agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
1 hr agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
3 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
3 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
4 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
6 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
8 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
9 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines