'ग्राम चिकित्सालय' की एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन ने की रजिस्टर्ड मैरिज, सामने आईं शादी की खूबसूरत तस्वीरें

'ग्राम चिकित्सालय' वेब सीरीज इन दिनों जमकर देखी जा रही है. यह सीरीज दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. वहीं अब 'ग्राम चिकित्सालय' की एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने फिल्म मेकर शरण शर्मा संग रजिस्टर्ड मैरिज की हैं. कपल की वेडिंग फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

Aakansha ranjan kapoor
1 / 6

'ग्राम चिकित्सालय' की अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर ने फिल्म मेकर शरण शर्मा संग रजिस्टर्ड मैरिज की है. उन्होंने अपनी शादी में लाल जोड़ा पहना है, जिसमें वो काफी सुंदर लग रही है. कपल की शादी का फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें कमेंट में बधाईयां देते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

आकांक्षा रंजन कपूर

आकांक्षा रंजन कपूर2 / 6

आपको बता दें कि आकांक्षा और शरण शर्मा दोनों को अकसर एक साथ स्पॉट किए जाते थे. दोनों 2022 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, उन्होंने एक बर्थडे पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते का खुलासा किया था. हालांकि, 4 साल बाद कपल ने शादी कर ली है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि शादी के दौरान आकांक्षा काफी इमोशनल भी नजर आई है.

विज्ञापन

आकांक्षा रंजन कपूर ने किससे की शादी

आकांक्षा रंजन कपूर ने किससे की शादी3 / 6

आकांक्षा ने अपनी शादी में लाल रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें उनका लुक काफी शानदार लग रहा है. इस फोटो में आकांक्षा रंजन कपूर काफी खुश भी नजर आ रही है. कपल ने एक दूसरे का हाथ भी थामा हुआ है.

आकांक्षा रंजन कपूर ने शादी में क्या पहना था

आकांक्षा रंजन कपूर ने शादी में क्या पहना था4 / 6

दुल्हन के लाल जोड़े में गोल्डन एम्ब्रॉयडरी का वर्क किया गया है, जो साड़ी को और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है. आकांक्षा ने साड़ी के बॉर्डर से मैच करते हुए ब्लाउज कैरी किया है. आकांक्षा ने नेकलेस, मांग टीका और ईयररिंग पहना है, जिसमें उनका लुक काफी सुंदर लग रहा है.

विज्ञापन

शरण शर्मा

शरण शर्मा5 / 6

आकांक्षा रंजन कपूर ने गोल्डन कलीरे के साथ लाल चूड़ियां पहनी है, जिसमे वो काफी प्रीटी लग रही है. वहीं शरण उनका दोनों हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं. दूल्हे राजा शरण शर्मा ने क्रीम कलर का कुर्ता कैरी किया है, जिसमें वो काफी कूल लग रहे हैं.

आकांक्षा रंजन कपूर ने कहां की शादी

आकांक्षा रंजन कपूर ने कहां की शादी6 / 6

आपको बता दें कि आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा ने अपनी शादी अपार्टमेंट बिल्डिंग के गार्डन में की है. इस वेडिंग में काफी करीबी लोग ही शामिल हुए थे. इस वेडिंग फोटो में दुल्हन और दूल्हा काफी खुश नजर आ रहे हैं. वहीं आकांक्षा अपने हबी को देख कर मुस्कुरा रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन