दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर बड़ा एक्शन, भारत के बाद विदेशी ZEE5 लाइब्रेरी से गायब हुई फिल्म
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज की गई थी. लेकिन फिल्म को 48 घंटे के अंदर ही भारत में जी5 पर से हटा दिया गया था. लेकिन अब फिल्म को विदेशों से भी हटा दिया गया है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Jul 11, 2026 21:40
Share :
Satluj मूवी विदेशों में भी हुई बैन
---विज्ञापन---
एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की विवादित फिल्म 'सतलुज' 03 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज की गई थी. इस मूवी को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने किसी भी प्रकार का प्रमोशन नहीं किया था. लेकिन फिल्म को रिलीज होने के 3 दिन बाद यानी 05 जुलाई को जी5 इंडिया से हटा दिया गया था. इस बारे में दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर भी बात की है. लेकिन अब फिल्म 'सतलुज' पर एक और बड़ा एक्शन हुआ है.
आपको बता दें कि भारत के बाद दिलजीत की फिल्म 'सतलुज' को विदेशों से भी हटा दिया गया है. इसका साफ अर्थ है कि यह मूवी अब आपको जी5 पर कहीं भी देखने को नहीं मिलने वाली है. वहीं मूवी हटाए जाने के बाद काफी विरोध प्रदर्शन भी हो रहा है.
'सतलुज' फिल्म को जी5 की इंटरनेशनल लाइब्रेरी से हटाया गया
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' की बात करें, तो इस मूवी का पहले नाम 'पंजाब 95' रखा गया था. यह मूवी साल 2022 में पहली बार स्क्रीनिंग की गई थी. वहीं फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट नहीं दिया गया था. फिल्म में 127 कट्स सुझाए गए थे. लेकिन फिल्म को अचानक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया था. इसके बारे में काफी लोग को जानकारी भी नहीं थी.
लेकिन यह मूवी विदेशों में जी5 पर मौजूद थी. लेकिन अब दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को जी5 की इंटरनेशनल लाइब्रेरी से हटा दिया गया है. आपको बता दें कि यह मूवी जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है. फिल्म को हटाए जाने के बाद दिलजीत दोसांझ और डायरेक्टर हनी त्रेहान ने नाराजगी भी जाहिर की है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि उन्हें कोई ना कोई प्लेटफॉर्म मिल जाएगा, जिस पर वो फिल्म को दोबारा रिलीज करेंगे और लोगों तक पहुंचाएंगे. वहीं दिलजीत ने उन लोगों से भी अपील की है, जिन्होंने फिल्म को देख लिया है और डाउनलोड कर लिया है. दिलजीत दोसांझ ने कहा कि आप लोग उन लोगों के साथ मूवी को शेयर करें, जिन्होंने ने नहीं देखा है.
एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की विवादित फिल्म ‘सतलुज’ 03 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज की गई थी. इस मूवी को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने किसी भी प्रकार का प्रमोशन नहीं किया था. लेकिन फिल्म को रिलीज होने के 3 दिन बाद यानी 05 जुलाई को जी5 इंडिया से हटा दिया गया था. इस बारे में दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर भी बात की है. लेकिन अब फिल्म ‘सतलुज’ पर एक और बड़ा एक्शन हुआ है.
आपको बता दें कि भारत के बाद दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ को विदेशों से भी हटा दिया गया है. इसका साफ अर्थ है कि यह मूवी अब आपको जी5 पर कहीं भी देखने को नहीं मिलने वाली है. वहीं मूवी हटाए जाने के बाद काफी विरोध प्रदर्शन भी हो रहा है.
‘सतलुज’ फिल्म को जी5 की इंटरनेशनल लाइब्रेरी से हटाया गया
दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ की बात करें, तो इस मूवी का पहले नाम ‘पंजाब 95’ रखा गया था. यह मूवी साल 2022 में पहली बार स्क्रीनिंग की गई थी. वहीं फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट नहीं दिया गया था. फिल्म में 127 कट्स सुझाए गए थे. लेकिन फिल्म को अचानक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया था. इसके बारे में काफी लोग को जानकारी भी नहीं थी.
लेकिन यह मूवी विदेशों में जी5 पर मौजूद थी. लेकिन अब दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को जी5 की इंटरनेशनल लाइब्रेरी से हटा दिया गया है. आपको बता दें कि यह मूवी जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है. फिल्म को हटाए जाने के बाद दिलजीत दोसांझ और डायरेक्टर हनी त्रेहान ने नाराजगी भी जाहिर की है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि उन्हें कोई ना कोई प्लेटफॉर्म मिल जाएगा, जिस पर वो फिल्म को दोबारा रिलीज करेंगे और लोगों तक पहुंचाएंगे. वहीं दिलजीत ने उन लोगों से भी अपील की है, जिन्होंने फिल्म को देख लिया है और डाउनलोड कर लिया है. दिलजीत दोसांझ ने कहा कि आप लोग उन लोगों के साथ मूवी को शेयर करें, जिन्होंने ने नहीं देखा है.