Bigg Boss 16: टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियालटी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) का आज ‘शनिवार का वार’ काफी खास होने वाला है। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आज शो में चार चांद लगाने के लिए आ रहे हैं, जिससे एंटरटेनमेंट डबल होने वाला है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसका लेटेस्ट प्रोमो शेयर कर दिया है।
यहां देखें वीडियो
कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर शो के प्रोमो को फैंस के साथ साझा कर दिया है। क्लिप के शुरुआत में हम रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और फिल्म मेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को देख सकते हैं, जो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ (Circus) के प्रोमोशन के लिए आए हैं।
रणवीर घर में मौजूद सभी सदस्यों के साथ एक खेल भी खेलते हैं। फिर रणवीर कहते हैं कि ‘क्या अर्चना को गलतफहमी है कि वो बहुत प्यार से खाना बनाती हैं?’ जिसके बाद वाइल्ड कार्ड से घर में आए विकास मानकतला कहते हैं कि ‘200 परसेंट।’ फिर रोहित अर्चना को ‘शॉक’ कहते हैं, जिसके बाद अर्चना करंट लगने की एक्टिंग करती हैं और कहती हैं कि ‘ऐसा नहीं है बिग बॉस।’
और पढ़िए – Pathaan Controversy: फिल्म ‘पठान’ को लेकर चल रहे विवादों के बीच शाहरुख खान ने दिया ये बयान
वीडियो के लास्ट में रणवीर प्रियंका को कहते हैं कि ‘क्या स्टेन खुद सेमडिया है?’ जिसपर प्रियंका कहती हैं कि ‘बहुत बड़ा।’ इसके बाद स्टेन को भी करंट लगने की एक्टिंग करते हुए देखा जा सकता है। घर के सभी सदस्य टास्क को खूब इंजॉय करते हैं। इसी तरह से रणवीर सबके साथ ये गेम खेलते हैं।
फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट
कलर्स ने इस क्लिप के साथ कैप्शन दिया है, #ShanivaarKaVaar में, ‘एक के बाद एक झटके के साथ करेंगे खास मेहमान हमारे कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती।’
वहीं लेटेस्ट प्रोमो के सामने आते ही फैंस भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘अगर प्रियंका जीती तो कंफर्म हो जाएगा कि कलर्स वाले कलर्स की कास्ट को ही जीताते हैं।’ एक अन्य ने लिखा- ‘स्टेन ही स्टेन छाया है भाई, जो भी आता है स्टेन का गुन गाता है।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
6 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines