Rani Mukherjee Mother Krishna Mukherjee Funeral: रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी. कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू में हंस शमशान घाट में हुआ. इस दौरान रानी मुखर्जी की मां को ट्रिब्यूट देने फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे. शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ रानी मुखर्जी की मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे. इसके साथ ही और भी कई सितारों ने शमशान घाट में पहुंचकर रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी को अंतिम विदाई दी. इस मुश्किल घड़ी में रानी मुखर्जी का हौसला बढ़ाने के लिए उनके करीबी दोस्त भी कंधे से कंधा मिलाए खड़े रहे.
अंतिम विदाई देने पहुंचे सितारे
शाहरुख खान रानी मुखर्जी के काफी क्लोज दोस्त हैं. कई फिल्मों में साथ काम करने के बाद इन दोनों सितारों की दोस्ती इंडस्ट्री में काफी स्ट्रॉन्ग है. वहीं अपनी दोस्त का दुख बांटने के लिए शाहरुख खान उनके साथ खड़े नजर आए. सुरक्षा बलों के बीच शाहरुख खान और गौरी खान ने रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी को अंतिम श्रद्धांजलि दी. हालांकि शाहरुख खान और गौरी खान की फोटोज सामने नहीं आई हैं, लेकिन उनकी गाड़ी को शमशान घाट जाते स्पॉट किया गया. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को भी पैपराजी ने शमशान घाट जाते हुए अपने कैमरे में कैप्चर किया.
यह भी पढ़ें: रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
कब हुआ निधन?
आलिया भट्ट और शाहरुख खान के साथ-साथ अनिल कपूर और करण जौहर भी कृष्णा मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. सोशल मीडिया पर सितारों की फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हो रही हैं. रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन कल यानी 22 सितंबर को हुआ. निधन की जानकारी उनके परिवार ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर दी. इसके साथ ही परिवार ने पैपराजी से भी ये अपील की कि इस मुश्किल घड़ी में उनकी निजता का सम्मान किया जाए. इसके साथ ही फैंस से मिल रही प्रार्थनाओं के लिए भी आभार जताया.
यह भी पढ़ें: क्या ‘दृश्यम 3’ के बाद आएगी ‘दृश्यम 4’? डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बता दी पूरी सच्चाई
कौन थीं कृष्णा मुखर्जी?
कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार भी कल शाम में जुहू स्थित हंस शमशान घाट में कर दिया गया. परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी को अंतिम विदाई दी गई. बता दें कृष्णा मुखर्जी का नाता बॉलीवुड से भी काफी गहरा रहा है. उन्होंने फिल्मों में सिंगिंग से ऑडियंस का दिल जीता है. कृष्णा मुखर्जी ने साल 1982 में आई फिल्म ‘तीसरी आंख’ के गाने ‘ईद के दिन गले मिल ले राजा’ को गाया था. ये गाना ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर हुआ था.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
5 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
6 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
7 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
8 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
11 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
12 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
12 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines