यश चोपड़ा का पुनर्जन्म है Rani Mukerji की बेटी आदिरा? एक्ट्रेस बोलीं- 'सच में वो यश…'

Yash Chopra Reincarnation: अपनी पर्सनल लाइफ को बहुत प्राइवेट रखने वालीं रानी मुखर्जी ने एक इवेंट के दौरान अपनी बेटी को लेकर हैरान करने वाली बात बोली. उन्होंने अपनी बेटी आदिरा को यश चोपड़ा का पुर्नजन्म बताया.

Yash Chopra reincarnation, Rani Mukerji daughter,

Yash Chopra reincarnation, Rani Mukerji daughter, (Credit- Printerest)

Rani Mukharji On Daughter Adira: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी प्राइवेट रहती हैं. मगर एक इवेंट के दौरान अपनी बेटी आदिरा को लेकर जरूरी बात शेयर की. दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने की खुशी में रानी मुखर्जी एक इवेंट में करण जौहर से बात कर रहीं थी. तभी उन्होंने अपनी बेटी का नाम मशहूर डायरेक्टर यश चोपड़ा जी से जोड़ा.

विज्ञापन
विज्ञापन

रानी ने बेटी को लेकर क्या बोला?

रानी मुखर्जी हाल ही में एक इवेंट में करण जौहर से बात कर रही थीं. यह इवेंट उनके 30 साल के फिल्म करियर का जश्न था. तभी करण ने आदिरा का लेटर पढ़ा जो कि उसनें अपनी मां के उनकी उपलब्धि के लिए लिखा था. तभी रानी ने बताया कि बेटी आदिरा बहुत क्रिएटिव है. वह काफी अच्छी कहानियां लिखती है और स्टोरीटेलर भी है.

विज्ञापन

रानी आगे बताती हैं कि “वह सच में यश चोपड़ा की पोती है. कभी-कभी मुझे लगता है कि वह यश चोपड़ा का पुनर्जन्म हैं.” उनको अपनी बेटी में बिल्कुल यश चोपड़ा जैसे गुण नजर आते हैं, जैसे वही वापस आ गए हों.

रानी की बेटी आदिरा

रानी मुखर्जी अपनी बेटी आदिरा को मीडिया की नजरों से काफी दूर रखना पसंद करती हैं. वे बहुत कम ही अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करती हैं. वे चाहती हैं कि आदिरा सामान्य जीवन जिए और अपनी मेहनत से नाम कमाए. रानी ने कहा कि आदित्य ने कभी अपने पिता के बड़े नाम का बोझ नहीं उठाया. इसी वजह से रानी उनसे प्यार में पड़ गईं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ