Rani Mukherjee Faces Backlash for an Old Statement: हाल ही में कोलकाता में हुए बलात्कार और हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना का पूरे देश में विरोध चल रहा है। इसी बीच बॉलीवुड की दो बड़ी अभिनेत्रियों, रानी मुखर्जी और दीपिका पादुकोण की महिलाओं की सुरक्षा पर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रानी मुखर्जी और दीपिका ने एक शो में महिलाओं के साथ हो रहीं रेप की घटनाओं पर अपनी-अपनी राय रखी थी। अब इसे लेकर काफी विवाद हो रहा है। आखिर क्या कहा था रानी मुखर्जी ने चलिए आपको बताते हैं।
रानी मुखर्जी का पुराना बयान हुआ वायरल
साल 2018 में रानी मुखर्जी एक इंटरव्यू में राउंडटेबल पर बी-टाउन की बाकी एक्सट्रेसेस के साथ बैठी थीं। इस चर्चा में दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी, अनुष्का शर्मा, तब्बू और तापसी पन्नू शामिल थीं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हुई इस चर्चा में रानी ने कहा था, “मुझे लगता है कि एक महिला के तौर पर आपको खुद को शक्तिशाली बनाना होगा। अगर आप कभी किसी खतरे में पड़ती हैं, तो आपमें ‘पीछे हटो’ कहने का साहस होना चाहिए। ये आपकी जिंदगी पर निर्भर करता है कि आप क्या चाहती हैं। अगर ऐसी स्थिति आती है तो सुनिश्चित करें कि उस व्यक्ति को उसी वक्त सजा मिले। उसे लात मारें या उसे थप्पड़ मारें, जिससे वो इस घटना को याद रखे और भविष्य में ऐसा करने से डरे।” रानी ने कहा था कि महिलाओं को खुद अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी होगी।
दीपिका-अनुष्का ने जताया था विरोध
रानी के बयान के विपरीत दीपिका पादुकोण ने इस मुद्दे को लेकर कहा था, “मुझे नहीं लगता कि हर किसी के पास ऐसी मानसिकता होती है। दुर्भाग्यवश सभी में ऐसा डीएनए नहीं होता।” जब रानी ने महिलाओं को आत्मरक्षा और मार्शल आर्ट्स सीखने की सलाह दी, दीपिका ने जवाब में कहा, “हम आत्म-संरक्षण की बात कर रहे हैं। हमें ऐसी स्थिति तक क्यों पहुंचना चाहिए जहां हमें आत्मरक्षा सीखनी पड़े? ये सभी बातें महत्वपूर्ण हैं लेकिन समस्या की जड़ से ही निपटना चाहिए। ऐसी स्थिति कभी आनी ही नहीं चाहिए।”
Rani Mukherjee Faces Backlash for an Old Statement
अनुष्का शर्मा ने भी इस मुद्दे पर दीपिका के विचारों का समर्थन किया और कहा कि महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने की जिम्मेदारी समाज और व्यवस्था की है न कि केवल महिलाओं की।
रानी के बयान पर यूजर्स का रिएक्शन
रानी मुखर्जी के पुराने बयान पर अब सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं। एक यूजर ने कहा, “रानी की बातों का कोई आधार नहीं है और वो अपनी बेतुकी बातों पर अड़ी रहती हैं। वहां मौजूद बाकी एक्ट्रेसेस बेहद धैर्य से सबकुछ सुन रही हैं वरना अगर मैं होती तो बाहर चली जाती।” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “रानी पूरी तरह से अव्यावहारिक हैं। वो मानसिक आघात को समझने में असफल रही हैं। एक छोटी लड़की खुद को कैसे बचा पाएगी, अगर कोई उसे रेप करे तो वो कैसे खुद को बचाएगी”।”
यह भी पढ़ें: Anupamaa के Anuj रियल लाइफ में बन रहे पिता? वाइफ आकांक्षा चमोला ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
6 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
8 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
9 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
12 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
13 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
14 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines