1 दिन की भूख हड़ताल पर बैठे 'रंग दे बसंती' फेम एक्टर, सोनम वांगचुक को सपोर्ट करते हुए शेयर किया वीडियो

Atul Kulkarni Supports Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पिछले 18 दिनों से अनशन पर बैठे हुए हैं. वहीं सोनम को बॉलीवुड के कई एक्टर्स सपोर्ट कर रहे हैं. हाल ही में ‘रंग दे बसंती’ फेम एक्टर ने सोनम वांगचुक को सपोर्ट करते हुए 1 दिन के अनशन का ऐलान किया है.

atul kulkarni supports sonam wangchuk

Atul Kulkarni Supports Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पिछले 18 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं. बॉलीवुड के कई सितारे सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे हैं. हाल ही में ‘रंग दे बसंती’ फेम एक्टर अतुल कुलकर्णी भी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आए हैं. साथ ही एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए एक दिन के अनशन का ऐलान किया है. सोशल मीडिया पर अतुल कुलकर्णी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं अतुल कुलकर्णी ने वीडियो में क्या कुछ कहा.

विज्ञापन

अनशन पर बैठे अतुल कुलकर्णी

अतुल कुलकर्णी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अतुल सोनम वांगचुक के बारे में बातें करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में अतुल ने कहा, ‘नमस्कार दोस्तों, 16 जुलाई को में अपने घर से ही 1 दिन के भूख हड़ताल पर बैठने जा रहा हूं. मेरे अनशन के 2 कारण हैं. एक तो मैं सोनम वांगचुक के दर्द को समझना चाहता हूं, जिससे वो इस समय गुजर रहे हैं. वहीं दूसरा कारण ये है कि मैं सरकार से अपील करना चाहता हूं कि इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाए.’

विज्ञापन

सोनम वांगचुक को किया सपोर्ट

अतुल कुलकर्णी के इस फैसले पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. वहीं एक्टर के फैंस उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. अतुल कुलकर्णी से पहले भी कई बॉलीवुड सितारे सोनम वांगचुक को सपोर्ट करते नजर आए हैं. इनमें अभय देओल, स्वरा भास्कर, सोनी राजदान, नसीरुद्दीन शाह, जीनत अमान, ओमी वैद्य, आयशा खान, प्रकाश राज और अनुराग कश्यप जैसे सितारे शामिल हैं.

विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर

बता दें अतुल कुलकर्णी आमिर खान की ‘रंग दे बसंती’ से ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं. बॉलीवुड में एक्टर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए काफी मशहूर हैं. इसके साथ ही अतुल कुलकर्णी ‘चांदनी बार’, ‘द गाजी अटैक’, ‘लाल सिंह चड्ढा’, ‘हे राम’, ‘मडगांव एक्सप्रेस’, ‘खुफिया’ और ‘खाकी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. इन सभी फिल्मों में एक्टर ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ