Dhurandhar 2 छोड़िए! नेटफ्लिक्स पर देखें 2 घंटे 20 मिनट की थ्रिलर फिल्म; हर मिनट मिलेगा नया ट्विस्ट!

नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्म को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म की कहानी में हर मिनट सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में 'धुरंधर 2' को भी पीछे छोड़ दिया है.

Netflix Trending Movie ikka
1 / 6

Netflix Trending Movie: अगर आप थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं 2 घंटे 20 मिनट की फिल्म रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्म बन गई है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'इक्का' है. 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले नंबर पर कब्जा किया हुआ है. वहीं इस फिल्म में अक्षय खन्ना और सनी देओल की जोड़ी ने फैंस को खूब एंटरटेन किया है, जिसकी वजह से ये टॉप ट्रेंडिंग बनी हुई है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी फेमस वकील अर्जुन मेहरा के इर्द-गिर्द घूमती है. अर्जुन मेहरा का रिकॉर्ड होता है कि वो कभी भी केस नहीं हारते. वहीं अर्जुन हमेशा मासूमों का केस ही लड़ते हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक मशहूर बिजनेसमैन का बेटा शौर्यमन गौर एक मर्डर केस में फंस जाता है और ये केस अर्जुन मेहरा के पास आता है.

ट्विस्ट एंड टर्न्स

ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 6

अर्जुन मेहरा पहले तो शौर्यमन गौर के केस को लड़ने से मना कर देता है, लेकिन अर्जुन की लाइफ में एक बड़ा ट्विस्ट आता है जिसकी वजह से अर्जुन को ना चाहते हुए भी शौर्यमन गौर का केस लड़ना पड़ता है. इस दौरान कहानी में हर मिनट सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलते हैं. क्लाइमैक्स में क्या होता है ये जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.

विज्ञापन

'धुरंधर 2' को भी छोड़ा पीछे

'धुरंधर 2' को भी छोड़ा पीछे5 / 6

सनी देओल और अक्षय खन्ना की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई हुई है. वहीं इस फिल्म ने रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को भी ट्रेंडिंग लिस्ट में पीछे धकेल दिया है. इक्का जहां पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है तो वहीं दूसरी ओर 'धुरंधर: द रिवेंज' 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 6

'इक्का' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ-साथ दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख भी लीड रोल में हैं. वहीं आकांक्षा रंजन ने भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 5.5 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन