Swantantra Veer Savarkar Teaser Out Now: 'वीर सावरकर' के किरदार में छा गए रणदीप हुड्डा, फिल्म का टीजर रिलीज

Swantantra Veer Savarkar Teaser Out Now

Swantantra Veer Savarkar Teaser Out Now

Randeep Hooda New Film Swantantra Veer Savarkar Teaser Out Now: इन दिनों एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) अपनी आने वाली ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस बीच अब इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जो फैंस को पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

दरअसल, इस फिल्म में रणदीप हुड्डा एक्टर और डायरेक्टर दोनों की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ ही इसके टीजर का भी जारी कर दिया गया है। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं।

विज्ञापन

फिल्म का टीजर रिलीज

बता दें कि ये फिल्म बीते लंबे टाइम से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वहीं, बीते दिन यानी 28 मई को इस फिल्म का पहला पोस्टर और टीजर वीडियो जारी कर दिया गया है। इस वीडियो टीजर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो टीजर में णदीप हुड्डा की आवाज में कहानी का डिस्क्रिप्शन बताया गया है। वहीं, इसमें एक्टर के दमदार किरदार की भी झलक दिखाई गई है।

विज्ञापन

जंजीरों में घिरे रणदीप हुड्डा

इस फिल्म की टीजर में दिखाया गया है कि रणदीप हुड्डा वीर सावरकर के किरदार में जंजीरों में घिरे हुए हैं। वहीं, टीजर के अनुसार वीर सावरकर उन क्रांतिकारियों में से एक थे, जिनसे ब्रिटिश सबसे ज्यादा डरा करते थे। साथ ही टीजर वीडियो में देखा जा सकता है कि रणदीप हुड्डा कह रहे हैं कि – मूल्यवान तो लंका भी थी, लेकिन जब बात किसी की स्वतंत्रता की हो तो रावण का राज हो या ब्रिटिश राज दहन तो होकर रहेगा। इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है।

आनंद पंडित ने किया है फिल्म का प्रोडक्शन 

इस फिल्म के प्रोडक्शन की बात करें तो फिल्म का प्रोडक्शन आनंद पंडित ने किया है। वहीं, रणदीप हुड्डा के साथ इस फिल्म में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), अमित सियाल और अपिंदरदीप सिंह लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही फैंस में फिल्म को लेकर क्रेज हैं और अब दर्शकों को इसके रिलीज होने का इंतजार हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ