प्रेग्नेंट Alia Bhatt को भूल खुद में खोए दिखे Ranbir Kapoor, नाराज नेटिजेंस ने लगा दी क्लास
Edited By Ritu Shaw

Edited By Ritu Shaw

मुंबई: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ब्रह्मास्त्र रिलीज के बाद भी शहर-शहर जाकर अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। हाल ही में ये जोड़ी गुजरात के अहमदाबाद पहुंची थी, जहां इनके कई स्पॉटेड वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहे। इन्हीं में से एक ऐसा वीडियो भी सामने आया, जिसमें रणबीर अपनी बेफिक्री में नजर आए और इस बात ने नेटिजेंस को काफी नाराज कर दिया।
कपल की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक प्रदर्शन कर रही है और दोनों इसे लेकर काफी खुश भी हैं। वहीं युगल के लिए दोहरी खुशी है क्योंकि वे जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं। कथित तौर पर आलिया अपनी आखिरी तिमाही में हैं, इसके बाद भी वो रणबीर के कंधे से कंधा मिलाकर फिल्म की रिलीज के बाद भी, ब्रह्मास्त्र का प्रचार करने में जुटी हुई हैं। हाल ही में पैपराजी वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे देख नेटिजेंस नाराज होते नजर आए।
यूजर्स का कहना है कि रणबीर (Netizens troll Ranbir Kapoor for ignoring Alia Bhatt) अपनी प्रेग्नेंट वाइफ के प्रति इग्नोरेंस और लापरवाही का रवैया रख रहे हैं। वीडियो के कमेंट बॉक्स पर नजर डालें तो, एक यूजर ने लिखा, ‘रणबीर ने आलिया को कैसे इग्नोर किया जैसे कोई अजनबी हो’, दूसरे ने लिखा, ‘रणबीर उसे अपने साथ क्यों नहीं रख रहा?’, एक और यूजर ने लिखा, ‘रणबीर क्या तुम सच में आलिया से प्यार करते हो…भगवान के लिए वो तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली है..कम से कम तुम उसका हाथ तो पकड़ ही सकते हो!!! तुम्हारे लिए मन में जीरो रिस्पेक्ट है अब।’

अनजान लोगों के लिए बता दें, दोनों ने अप्रैल 2022 में अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी कर ली। शादी के कुछ महीनों बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा कर सभी को चौंका दिया था।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: