Ranbir Kapoor Ramayana: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. रणबीर कपूर इस फिल्म में भगवान राम के किरदार में देखने को मिलेंगे. वहीं साई पल्लवी माता सीता का रोल निभाने जा रही हैं. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी है और फिल्म से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स भी शेयर किए हैं. फिल्म को दुनियाभर में बड़े लेवल पर रिलीज किया जा रहा है. इसके साथ ही फिल्म को 3-4 भाषाओं में नहीं बल्कि कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है, जिससे दुनियाभर के दर्शक इस फिल्म को अपनी भाषा में आराम से देख सकेंगे. इसके साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग पर भी अपडेट्स सामने आए हैं.
कितनी भाषाओं में डब हुई फिल्म?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार ट्रेड सूत्र ने बताया है कि फिल्म के मेकर्स इस फिल्म को 40 भाषाओं में रिलीज करने जा रहे हैं. फिल्म की स्टारकास्ट ने इस फिल्म को 40 भाषाओं में ही डब किया है. इसका उद्देश्य ये है कि इस फिल्म को दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में देखा जाए. हालांकि अभी मेकर्स ने इस बात का ऐलान नहीं किया है कि इन 40 भाषाओं में कौन-कौन सी भाषाएं शामिल हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही मेकर्स इस बात की घोषणा भी करते नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: 12 से 16 अक्टूबर तक, ओटीटी पर रिलीज होने जा रहीं ये 6 फिल्में-सीरीज
कब से शुरू हो रहीं एडवांस बुकिंग?
‘रामायण’ के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें यश, साई पल्लवी, रवि दुबे और रणबीर कपूर दिखाई दे रहे हैं. वहीं इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने एडवांस बुकिंग से जुड़ी अपडेट्स भी शेयर की हैं. ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर को दशहरे के शुभ अवसर से शुरू हो जाएंगी. इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. रणबीर कपूर स्टारर ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर 2026 को रिलीज होने जा रही है. वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा.
यह भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
फिल्म की स्टारकास्ट
रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ में कई सितारे अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे. इनमें साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह, सनी देओल, सौरभ सचदेवा, काजल अग्रवाल और शीबा चड्ढा लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की झलक फिल्म के ट्रेलर में भी देखने को मिली थी. वहीं अब फैंस इन सितारों को फिल्म में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी को फैंस पहली बार स्क्रीन पर साथ देख सकेंगे.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
2 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
3 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
5 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
8 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
16 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
19 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines