हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! 'सीता' और 'लक्ष्मण' के साथ किया कैमियो; एक्टर ने सुनाया किस्सा

Ranbir Kapoor Daughter Raha Kapoor Debut: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ सुर्खियों में बनी हुई है. 5 नवंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ रही है. वहीं हाल ही में रणबीर कपूर ने रिवील किया है कि इस फिल्म में उनकी लाडली बेटी राहा कपूर का भी कैमियो देखने को मिलेगा.

विज्ञापन
'रामायण' में नजर आएंगी राहा कपूर! (pic credit- instagram)

Ranbir Kapoor Daughter Raha Kapoor Debut: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. सिनेमाघरों में ये फिल्म 5 नवंबर को तहलका मचाने के लिए तैयार है. फिलहाल फिल्म की स्टारकास्ट इसके प्रमोशन में बिजी हैं. रणबीर कपूर के लिए ये दिवाली काफी खास होने जा रही है. जहां एक तरफ उनकी फिल्म ‘रामायण’ थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर इस फिल्म की रिलीज के अगले ही दिन उनकी लाडली बेटी राहा कपूर का भी जन्मदिन है. हाल ही में रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि राहा कपूर भी ‘रामायण’ का हिस्सा बनी हैं. चलिए आपको भी बताते हैं रणबीर कपूर ने इंटरव्यू के दौरान क्या कुछ कहा.

रणबीर कपूर ने शेयर किया किस्सा

दरअसल हाल ही में रणबीर कपूर ने बीबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म से जुड़े कुछ किस्से शेयर किए. इस दौरान एक्टर ने अपनी लाडली बेटी राहा कपूर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया. एक्टर ने कहा, ‘राहा हो रामायण की कहानी के बारे में काफी दिलचस्पी है. मैं और आलिया अक्सर उसे रामायण की कहानी सुनाते हैं. जब हम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो राहा कईं बार फिल्म के सेट पर भी आई हैं. वहीं उसने साई पल्लवी और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे के साथ भी शॉट्स दिए हैं.’

यह भी पढ़ें: Ramayana Premiere: रवि दुबे ने सनी देओल के छुए पैर, आलिया भट्ट-नीतू कपूर ने लूटी महफिल; रणबीर कपूर भी छाए

विज्ञापन

फिल्म में नजर आएगी राहा

एक्टर ने आगे कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि राहा इस पूरे सफर का हिस्सा रही. वो अब इस कहानी को स्क्रीन पर देख सकेगी.’ रणबीर कपूर के इस खुलासे के बाद से फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर और तेज हो गई है. इस फिल्म के जरिए फैंस राहा को स्क्रीन पर देख सकेंगे. हालांकि इस फिल्म में राहा के कुछ ही शॉट्स हैं. हालांकि फिल्म ट्रेलर में राहा की झलक नहीं दिखाई दी है. वहीं राहा शूटिंग के दौरान भी अपने पिता रणबीर कपूर को ‘राम’ के रूप में देखती थी.

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट; फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

विज्ञापन

राहा के आने से बदली रणबीर की जिंदगी

वहीं एक्टर ने ये भी कहा कि ये फिल्म उनको तब ऑफर हुई थी जब वो नए-नए पापा बने थे. इसका क्रडिट एक्टर ने राहा को ही दिया. उन्होंने कहा कि राहा के आने से मेरी लाइफ में बदल गई और मैं ज्यादा जिम्मेदार बन गया. बता दें रणबीर कपूर की ‘रामायण’ सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज हो रही है और इसका दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं और साई पल्लवी सीता का किरदार निभा रही हैं. इसके साथ ही यश ने रावण का किरदार निभाया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola