हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ranabaali की बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी शुरुआत, रजनीकांत की Jailer 2 ने दूसरे दिन भी गाड़े झंडे

Ranabaali Vs Jailer Box Office Collection: विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आ रही हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. वहीं ‘जेलर 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है.

विज्ञापन
'राणाबाली' और 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (pic credit- IMDb)

Ranabaali Vs Jailer Box Office Collection: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राणाबाली’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फिल्म की अच्छी शुरुआत हुई है. करोड़ों के कलेक्शन से फिल्म ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं दूसरी ओर रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं और फिल्म ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है.

‘राणाबली’ का कलेक्शन

‘राणाबली’ में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी ने हर किसी का दिल जीत लिया है. मेकर्स ने जब से इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था, तभी से फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई थी. अब रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 3.87 करोड़ की धांसू कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 51.9% रही और शोज 1,392 रहे. इसके साथ ही फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 4.57 करोड़ हो चुका है. अब रात तक फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: ‘ऐसे लोगों को…’, तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब; जानें क्या बोले मल्हार पाटेकर

विज्ञापन

‘जेलर 2’ ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 59.70 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं आज फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. खबर लिखे जाने तक फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 14.93 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 74.63 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. रात में फिल्म की कमाई में और भी उछाल देखने को मिलेगा. सोशल मीडिया पर रजनीकांत की इस फिल्म को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है और ये ही वजह है कि फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: ‘2 साल का घी मुफ्त…’, कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने खोला खूबसूरती का राज; सैफ अली खान ने ली चुटकी!

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मोहनलाल, मिथुन चक्रवर्ती और विद्या बालन भी लीड रोल में हैं. इन सितारों के साथ-साथ फिल्म में ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति का कैमियो भी देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर इन सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. वहीं दूसरी ओर ‘राणाबाली’ में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के साथ-साथ जेसन शाह, अर्नोल्ड वोस्लू और माइन मधु लीड रोल में हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola