Ramayana Trailer: 'रामायण' में रणबीर कपूर का डबल रोल, ट्रेलर में दिखी पहली झलक; फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Ranbir Kapoor Plays Double Role in Ramayana: ‘रामायण’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है. फिल्म की स्टारकास्ट ने ऑडियंस को अपने लुक से इंप्रेस कर दिया है. वहीं रणबीर कपूर फिल्म में डबल रोल निभाने जा रहे हैं. ट्रेलर में भी झलक देखने को मिली है.

ramayana ranbir kapoor double role

Ranbir Kapoor Plays Double Role in Ramayana: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो चुका है. रणबीर कपूर ने राम बनकर और यश ने रावण बनकर ऑडियंस के दिलों में खास जगह बना ली है. फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. रणबीर कपूर इस फिल्म में डबल रोल निभाने जा रहे हैं. जी हां ट्र्रेलर में रणबीर कपूर के डबल रोल्स की झलक भी देखने को मिली, जिसे देखकर फैंस और एक्साइटेड हो गए हैं.

विज्ञापन

ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ ट्रेलर

फिल्म के मेकर्स ने सुबह 4:15 पर ब्रह्म मुहूर्त में फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया. भारत के साथ-साथ ये ट्रेलर दुनियाभर में रिलीज किया गया है. 4 मिनट 9 सेकंड के इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ट्रेलर में रणबीर कपूर का डबल अवतार भी कुछ सेकंड्स के लिए देखने को मिला. अब सोशल मीडिया पर चारों तरफ रणबीर कपूर के ही चर्चे हो रहे हैं.

विज्ञापन

रणबीर कपूर के डबल रोल

दरअसल रणबीर कपूर फिल्म में मर्यादा पुरुषोत्तम राम का किरदार निभा रहे हैं. इसके साथ ही रणबीर कपूर फिल्म में परशुराम का किरदार भी निभाने जा रहे हैं. ट्रेलर के रिलीज होने से पहले ही चर्चाएं तेज थी कि रणबीर कपूर इस फिल्म में डबल रोल निभाते दिखाई देंगे. वहीं अब ट्रेलर में भी रणबीर कपूर के डबल रोल की झलक देखने को मिली. ट्रेलर के 3 मिनट 17 सेकंड में रणबीर कपूर परशुराम के किरदार में दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

अब ये तो तय हो गया है कि रणबीर कपूर राम और परशुराम का किरदार खुद ही निभाने वाले हैं. ट्रेलर में रणबीर कपूर परशुराम बनकर धनुष राम को भेंट करते दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी ट्रेलर का ये सीन काफी वायरल हो रहा है. बता दें फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ यश, साई पल्लवी, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे, शीबा चड्ढा और सौरभ सचदेवा भी मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ