हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Ramayana Premiere: 'जय श्री राम…', हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, रणबीर कपूर-साई पल्लवी और यश काशाही अंदाज

Ramayana Premiere: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ ने रिलीज से पहले ही ऑडियंस का दिल जीत लिया है. हाल ही में लॉस एंजेलिस में ‘रामायण’ का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया. इस दौरान फिल्म के सितारे शाही अंदाज में रेड कार्पेट पर नजर आए.

विज्ञापन
हॉलीवुड में हुआ 'रामायण' का ग्रैंड प्रीमियर (pic credit- screengrab)

Ramayana Premiere: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की ‘रामायण’ का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. हाल ही में 27 अक्टूबर को लॉस एंजेलिस में ‘रामायण’ का ग्रैंड प्रीमियर आयोजित किया गया. इसमें फिल्म की स्टारकास्ट ने रेड कार्पेट पर शाही अंदाज में एंट्री कर फैंस का दिल जीत लिया. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के लुक के सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं. इन सितारों की एंट्री पर फैंस ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते नजर आए. पैपराजी के सामने ‘रामायण’ की स्टारकास्ट ने पोज भी दिए. फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट अलग ही लेवल पर दिखाई दी. ‘रामायण’ के हॉलीवुड प्रीमियर के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.

सितारों के लुक ने जीता दिल

लॉस एंजेलिस में हुए फिल्म के प्रीमियर के दौरान फिल्म की स्टारकास्ट ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आई. रणबीर कपूर इस दौरान आइवरी रंग की बंदगला शिमरी जैकेट और ब्लैक ट्राउजर में दिखाई दिए. रणबीर का ये लुक काफी वायरल हो रहा है, फैंस उनके लुक पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. वहीं साई पल्लवी ने लाल रंग की साड़ी पहनी और वो इस साड़ी में बेहद सुंदर लग रही थीं. एक्ट्रेस की सादगी ने हर किसी का दिल जीत लिया. वहीं एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर सादगी भरे अंदाज में पैपराजी के सामने पोज देती नजर आईं.

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ में है कार्तिक आर्यन का ‘जुड़वां’? ‘शत्रुघ्न’ को देख चौंक गए फैंस; ‘भूल भुलैया 2’ एक्टर से हुई तुलना

विज्ञापन

यश के लुक ने लूटी महफिल

वहीं रेड कार्पेट पर यश ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस राधिका पंडित के साथ एंट्री की. यश के लुक ने तो सारी महफिल लूट ली. ब्लैक कलर के आउटफिट में यश बेहद हैंडसम दिखाई दिए. वहीं यश ने अपनी जैकेट पर दस सिर वाला एक शानदार ब्रोच भी पहना था, जो इवेंट की हाईलाइट बन गया. वहीं एक्टर की पत्नी राधिका इस दौरान ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आईं. राधिका और यश ने रेड कार्पेट पर साथ में पोज दिए. वहीं इसके बाद यश ने रणबीर कपूर, साई पल्लवी, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा के साथ भी फोटोज क्लिक करवाई.

यह भी पढ़ें: ‘रिएक्शन देने की एनर्जी नहीं…’, ‘रामायण’ के गानों को लेकर ट्रोल हुए एआर रहमान; सिंगर ने अब तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी ‘रामायण’?

फिलहाल लॉस एंजेलिस में ‘रामायण’ का प्रीमियर रखा गया है. दुनियाभर में फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का प्रमोशन पूरी टीम ग्रैंड लेवल पर कर रही है. वहीं इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं इन सितारों के साथ-साथ फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, अनुपम खेर, सनी देओल और शीबा चड्ढा जैसे सितारे भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola