हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज, राजा बन सिंहासन पर बैठे अरुण गोविल

Ramayana Dashrath Poster Release: रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ की रिलीज का हर किसी को इंतजार है. वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें अरुण गोविल ‘दशरथ’ के रूप में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
'रामायण' के मेकर्स ने 'दशरथ' पोस्टर किया रिलीज Pic Credit- INSTAGRAM(worldoframayana)

Ramayana Dashrath Poster Release: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने नया पोस्टर रिलीज किया गया है. इस पोस्टर में अरुण गोविल ‘दशरथ’ के रूप में नजर आ रहे हैं. ये तो सभी जानते हैं कि इस फिल्म में दशरथ का किरदार अरुण गोविल निभा रहे हैं, वहीं अब मेकर्स ने अरुण गोविल के ‘दशरथ’ लुक का पोस्टर रिलीज कर दिया है. पोस्टर में अरुण गोविल अयोध्या के राज सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं. पोस्टर में अरुण गोविल का लुक काफी रॉयल लग रहा है. वहीं रिलीज होते ही ये पोस्टर चर्चाओं में छा गया है. हर कोई अरुण गोविल के ‘दशरथ’ लुक की तारीफ कर रहा है.

नए पोस्टर में छाए अरुण गोविल

‘रामायण’ के इस नए पोस्टर में अरुण गोविल ने लुक ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. हालांकि एक्टर के फैंस उनके लुक को फिल्म के ट्रेलर में भी देख चुके हैं, लेकिन अब मेकर्स ने ‘राजा दशरथ’ का ऑफिशियल पोस्टर जारी किया है. अरुण गोविल ‘राजा दशरथ’ के किरदार में काफी जच रहे हैं. वहीं पोस्टर में वो अयोध्या नगरी के राज सिंहासन पर राजा के रूप में बैठे हुए हैं. मेकर्स ने इस पोस्टर को जारी करते हुए स्पेशल कैप्शन भी लिखा है. कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘एक पीढ़ी में उन्होंने राम का किरदार जीवंत किया था. अब वो अयोध्या के राजा के रूप में रामायण की दुनिया में लौट रहे हैं. अरुण गोविल ‘राजा दशरथ’ के रूप में.’

यह भी पढ़ें: ‘पाकीजा’ को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही मीना कुमारी की ये क्लासिक फिल्म

विज्ञापन

पहले निभा चुके हैं राम का किरदार

बता दें अरुण गोविल ने रामानंद सागर की ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाया था. इस किरदार ने ही फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें अलग पहचान दिलाई थी. आज भी उन्हें ‘राम’ के किरदार के लिए ही जाना जाता है. वहीं अब नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण’ फिल्म में अरुण गोविल दशरथ के रूप में नजर आएंगे. इस फिल्म में ‘राम’ का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं. वहीं सीता का किरदार साई पल्लवी निभा रही हैं. मेकर्स ने ‘सीता’ और ‘राम’ का पोस्टर पहले ही जारी कर दिया था.

यह भी पढ़ें: KBC में माधुरी दीक्षित बनीं ‘चंद्रमुखी’, एक्ट्रेस का अंदाज देख अमिताभ बच्चन भी हुए फैन; वीडियो हो रहा वायरल

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

वहीं ‘रामायण’ में ‘रावण’ के किरदार में यश नजर आ रहे हैं. मेकर्स ‘रावण’ का पोस्टर भी पहले ही रिलीज कर चुके हैं. इस फिल्म में यश, अरुण गोविल, रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ-साथ और भी सितारे हैं. इनमें विवेक ओबेरॉय, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, शीबा चड्ढा और कुणाल कपूर भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. वहीं ये फिल्म इस साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दीवाली के मौके पर ही रिलीज किया जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola