हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Ramayana Advance Booking: रिलीज से 7 दिन पहले 'रामायण' का धमाका, एडवांस बुकिंग में बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट

Ramayana Advance Booking: ‘रामायण’ ने एडवांस बुकिंग में झंडे गाड़ दिए हैं. फिल्म ने रिलीज से 7 दिन पहले की करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

विज्ञापन
'रामायण' में एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका (pic credit- instagram)

Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. फिल्म के ट्रेलर और गानों ने हर किसी का दिल जीत लिया है. वहीं रिलीज से पहले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के खूब चर्चे हो रहे हैं. रणबीर कपूर के साथ-साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है. इसी बीच फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन कर साबित कर दिया है कि लोगों के सिर फिल्म का क्रेज बढ़-चढ़कर बोल रहा है. चलिए जानते हैं फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर ली है.

फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अब तक ब्लॉक सीट्स के साथ 15.89 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने बिना सीट्स के 13.08 करोड़ की कमाई की है. फिल्म के शोज 6,467 बुक हो चुके हैं. इसके साथ ही फिल्म की ऑक्यूपेंसी 21% रही. अपकमिंग दिनों में फिल्म की एडवांस बुकिंग में और उछाल देखने को मिल सकता है. वहीं एडवांस बुकिंग में फिल्म की कमाई सबसे ज्यादा दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में हुई. इन जगहों पर फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है.

यह भी पढ़ें: ‘कॉन्सर्ट में मत ले जाना…’, वीर पहाड़िया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर ने ली चुटकी! वायरल हुआ बयान

विज्ञापन

इन जगह हुई सबसे ज्यादा कमाई

फिल्म ने दिल्ली में ब्लॉक सीट्स के साथ 2.90 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म के टिकट 39,099 बुक हुए. बेंगलुरु में 2.51 करोड़ के कलेक्शन के साथ 41,914 टिकट बुक हुए. वहीं मुंबई की बात करें तो मुंबई में अब तक 2.18 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के 31,317 शोज बुक हो चुके हैं. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई के आंकड़ों में और भी उछाल देखने को मिलेगा. अभी फिल्म रिलीज होने में 7 दिन बचे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: ‘मेरी शेरनी मेरे सामने…’, रणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा; बिग बी भी हुए हैरान

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल यानी 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, इंदिरा कृष्णन लारा दत्ता और अरुण गोविल लीड रोल में हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola