हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

टीवी इंडस्ट्री का सबसे चर्चित शो ‘रामायण’ के निर्माता रामानंद सागर के बेटे आनंद रामानंद सागर चोपड़ा का आज यानी 13 फरवरी को 84 वर्ष की आयू में निधन हो गया है. उनके निधन कि खबर सुनकर पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में

विज्ञापन
आनंद सागर का 84 की उम्र में हुआ निधन

टीवी इंडस्ट्री का जाना माना शो ‘रामायण’ बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे आनंद रामानंद सागर चोपड़ा का आज यानी 13 फरवरी 2026 को मुंबई में निधन हो गया है. आनंद रामानंद सागर ने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है. जैसे ही यह खबर मिली, तो बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. बता दें कि पिता के बाद आनंद रामानंद सागर ने ही उनकी विरासत को आगे ले जाने का कार्य किया था.

यह भी पढ़ें: पलाश मुच्छल को बड़ी राहत, मानहानि केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने टिप्पणी करने वालों पर लगाई रोक

84 साल की उम्र में आनंद रामानंद सागर का हुआ निधन

आपको बता दें कि जैसी ही आनंद रामानंद सागर चोपड़ा के निधन की खबर सामने आई, तो इंडस्ट्री से जूडे कई लोग उनकी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे. जिसका वीडियो उनके परिजनों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कर अपने दुख को साझा किया है. आपको बता दें कि दिवंगत आनंद रामानंद सागर चोपड़ा को आज शाम 4 बजकर 30 मिनट पर मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. इतना ही नहीं उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अत्यंत दुख के साथ हम अपने प्रिय पिता आनंद रामानंद सागर चोपड़ा के निधन की सूचना दे कर रहे हैं.’ इतना ही उनके परिवार वालों ने इस पोस्ट में अंतिम संस्कार के बारे में भी जानकारी दी, ताकि उनके चाहने वाले आकर अंतिम विदाई दे सकें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: O Romeo vs Tu Yaa Main: बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने किया कब्जा? जानें कमाई के मामले में कौन आगे

‘रामायण’ को लॉकडाउन में दोबारा किया गया था शुरू

आपको बता दें दिवंगत आनंद रामानंद सागर चोपड़ा ने पिता के बाद उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया है. आनंद रामानंद सागर चोपड़ा इससे पहले पिता के साथ काम करने में मदद किया करते थे. बता दें कि साल 1987 में जब उनके पिता ने ‘रामायण’ बनाई थी, तो वो बतौर को-प्रोड्यूसर कार्य कर रहे थे. हालांकि, पिता के निधन के बाद दिवंगत आनंद रामानंद सागर चोपड़ा ने पूरी जिम्मेदारी खुद उठाई थी. आपको बता दें कि लॉकडाउन (2020) के समय ‘रामायण’ का पुनः प्रसारण किया गया था. इतना ही नहीं लॉकडाउन के समय इस शो ने व्यूअरशिप के सभी पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola