हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

1987 से 2024 तक कितने बदले Ramanand Sagar की रामायण के 'राम-सीता', देखें बाकी स्टारकास्ट

Ramanand Sagar Ramayan Characters Latest Look: आज हम आपको बता रहे हैं कि टीवी सीरियल ‘रामायण’ की कास्ट कितनी बदल गई है।

विज्ञापन
कितने बदली रामायण की स्टारकास्ट। फोटो आभार- सोशल मीडिया

Ramanand Sagar Ramayan Characters Latest Look: आज का दिन हर एक भारतवासी के लिए बेहद खास है। फिर चाहे वो देश में रहता हो या देश के बाहर। हर कोई बेसब्री से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहा है, जो अब कुछ ही देर में खत्म भी होने वाला है।

इस भव्य समारोह के लिए कई बड़ी हस्तियां ‘अयोध्या’ पहुंच चुकी हैं। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 1987 में आई ‘रामायण’ यानी रामानंद सागर के सीरियल की स्टारकास्ट कितनी बदल गई है। आइए जानते हैं…

यह भी पढ़ें- Amitabh से लेकर Alia तक, प्राण प्रतिष्ठा के लिए ‘अयोध्या’ में लगा बी-टाउन सेलेब्स का तांता

विज्ञापन

रामायण की स्टारकास्ट में हुआ इतना बदलाव

1. राम (अरुण गोविल)

अरुण गोविल यानी रामायण के ‘राम’ हमेशा ही लोगों का दिल जीत लेते हैं, जिनका स्वभाव ना सिर्फ सीरीयल में बल्कि रियल लाइफ में भी बेहद विनम्र है। आज अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अरुण गेस्ट के रूप में मौजूद है। हालांकि उम्र के साथ रामायण के ‘राम’ काफी बदल गए हैं। उनका पुराना फोटो और आज का लुक उनका काफी बदल गया है।

रामायण के राम। फोटो आभार- सोशल मीडिया

विज्ञापन

2. सीता (दीपिका चिखलिया)

दीपिका चिखलिया ने भी रामायण में अहम रोल प्ले किया था। उन्होंने इस सीरियल में सीता मां का रोल अदा किया था, जिसे उन्होंने बहुत शानदार तरीके से निभाया था। आज दीपिका भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या में हैं। हालांकि उम्र के साथ उनमें भी बहुत बदलाव हुआ है।

रामायण की सीता। फोटो आभार- सोशल मीडिया

विज्ञापन

3. लक्ष्मण (सुनील लहरी)

रामायण में सुनील लहरी ने लक्ष्मण का रोल अदा किया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा था। आज सुनील भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या में मौजूद हैं। उम्र के साथ सुनील लहरी भी बहुत बदल गए हैं।

रामायण के लक्ष्मण। फोटो आभार- सोशल मीडिया

विज्ञापन

4. दशरथ (बाल धुरी)

रामानंद सागर की रामायण में दशरथ का रोल निभाने वाले बाल धुरी भी उम्र के साथ बहुत बदल गए हैं। बता दें कि आज वो 78 साल के हो चुके हैं। साथ ही उनके लुक में भी बहुत बदलाव हुआ है।

रामायण के दशरश। फोटो आभार- सोशल मीडिया

विज्ञापन

5. कैकेयी (पद्मा खन्ना)

टीवी शो ‘रामायण’ में कैकेयी का रोल निभाने वाली पद्मा खन्ना ने अपने किरदार से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है। पद्मा खन्ना ने जितने शानदार तरीके से अपना रोल अदा किया था, उसकी हर कोई तारीफ करता है। हालांकि इसके लिए उन्हें कुछ लोगों की नफरत का भी सामना करना पड़ा, लेकिन आज भी वो अपने शानदार रोल के लिए जानी जाती है। उम्र से साथ उनका भी लुक बहुत बदल गया है।

रामायण की कैकेयी। फोटो आभार- सोशल मीडिया

विज्ञापन

कुछ सितारों का हो चुका है निधन

इन सबके अलावा और भी कई ऐसे सितारे हैं, जो समय के साथ बदल गए हैं। हालांकि आज इस टीवी शो के कई बड़े सितारे हमारे बीच नहीं है, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने रोल से लोगों का दिल जीता है। बता दें कि इस टीवी सीरियल में रावण का रोल निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी भी अब हमारे बीच नहीं है। साथ ही कौशल्या का किरदार अदा करने वाली जयश्री गडकर और राजा जनक का रोल निभाने वाले मूलराज भी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola