Amitabh से लेकर Alia तक, प्राण प्रतिष्ठा के लिए 'अयोध्या' में लगा बी-टाउन सेलेब्स का तांता

Ram Mandir Pran Pratishtha, Bollywood Celebs in Ayodhya: रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरा बॉलीवुड राम के रंग में रंगा दिख रहा है।

Ram Mandir Pran Pratishtha, Bollywood Celebs in Ayodhya, alia bhatt, amitabh bachchan, madhuri dixit, katrina kaif, vicky kaushal

'अयोध्या' पहुंच रहे सितारे। फोटो आभार- सोशल मीडिया

Ram Mandir Pran Pratishtha, Bollywood Celebs in Ayodhya: आज ‘अयोध्या’ में रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होने जा रहा है, जिसको लेकर पूरा देश उत्साहित है। इस बीच अब प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में बी-टाउन सेलेब्स पहुंचना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल सहित कई सितारे को एयरपोर्ट पर देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामभक्ति में लीन पूरा बॉलीवुड

आज का दिन हर एक भारतवासी के लिए बेहद खास है। क्या आम और क्या खास सभी बस एक ही नाम जप रहे हैं ‘जय श्री राम’। हर कोई रामभक्ति में लीन नजर आ रहा है। इस बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को एयरपोर्ट पर देखा गया। बिग बी राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा बनने के लिए रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन

इसी के साथ दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ भी इस समारोह का हिस्सा बनने के लिए निकल चुके हैं।

विज्ञापन

कैटरीना कैफ से माधुरी दीक्षित तक

इसके अलावा अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का हिस्सा बनने के लिए रवाना हो चुकी हैं।

विज्ञापन

साथ ही कैटरीना कैफ भी विक्की कौशल के साथ निकल गई है।

विज्ञापन

इसके अलावा माधुरी दीक्षित भी प्राण प्रतिष्ठा के लिए रवाना हो चुकी हैं। इस दौरान सभी बॉलीवुड सितारे बेहद खूबसूरत नजर आए। साथ ही हर कोई राम भक्ति में लीन नजर आया।

विज्ञापन

बहुत जल्द खत्म होने वाला है इंतजार

रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए सभी सितारों ने ट्रेडिशनल लुक लिया, जिसमें हर कोई जच रहा है। इस दिन का पूरे देश को लंबे समय से इंतजार था, जो अब खत्म होने जा रहा है। साथ ही हर कोई उत्साहित होने के साथ-साथ भावुक भी नजर आ रहा है। पूरे देश आज बस एक ही नाम ले रहा है ‘जय श्री राम’। बता दें कि रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा में अब बस कुछ ही देर का समय रह गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ