नई दिल्ली: मेगा स्टार राम चरण (Ram Charan) इन दिनों अपनी पत्नी उपासना के साथ अफ्रीका के तंजानिया (Ram Charan africa trip) में हैं, जहां वो अपने मजेदार पलों की कुछ झलकियां साझा कर रहे हैं। जापान की यात्रा के बाद ये उनकी अगली ट्रिप है।
राम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो (Ram Charan Video) साझा किया है, जिसमें वो खुली जीप चलाते हुए नजर आ रहे हैं। जीप के दरवाजे के ऊपर एक अन्य व्यक्ति के साथ उनके बगल में एक बच्चा भी बैठा नजर आ रहा है।
अभी पढ़ें – Kantara Box Office Collection Day 16: ‘कंतारा’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, जानें कुल कमाई
इसके बाद, क्लिप में, राम ने खुले में खड़े होकर अंडे भी पकाए। खाना बनाते समय वो अपने साथ मौजूद लोगों से बात करते हुए भी देखे जा सकते हैं। इसके बाद अभिनेता को अपने बालों को ठीक करते हुए जीप के हुड पर बैठे देखा गया। उन्होंने अपनी जीप से वन्य जीवों की तस्वीरें भी अपने कैमरे से कैद कीं।
राम ने जिग्गी मार्ले के गीत जंबो को वीडियो के बैकग्राउंड में जोड़ा। इस पोस्ट को उन्होंने कैप्शन दिया, “अनटैम्ड अफ्रीका!” आउटिंग के लिए, राम ने एक काले रंग की टी-शर्ट, नीले रंग की जैकेट के नीचे मैचिंग पैंट पहनी थी और सफेद जूते के साथ अपना लुक पूरा किया। साथ में डार्क सनग्लासेज उन्हें और भी डैशिंग बना रही है।
अभी पढ़ें – 25 Years of Dil toh Pagal Hai: माधुरी दीक्षित ने पूजा बन रीक्रिएट किया अपना ही डांस, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर अभिनेता का ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो रहा है। फैंस भी एक्टर के लुक और उनके फन मोमेंट्स को खूब पसंद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्हें एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित, आरआरआर में देखा गया था, जिसने ना केवल भारत बल्कि दुनियाभर में खूब कोहराम मचाया और बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई की। फिल्म ने दुनिया भर में करीब ₹1,200 करोड़ से अधिक की कमाई की।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
43 mins agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
2 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
3 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
7 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
9 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines