तुसाद म्यूजियम में साउथ सुपरस्टार्स का जलवा, Allu Arjun के बाद इस एक्टर को देखने आएगी पूरी दुनिया

Madame Tussauds Wax Statue: साउथ एक्टर्स का जलवा अब तुसाद म्यूजियम में दिखाई दे रहा है। अल्लू अर्जुन के बाद अब एक और साउथ एक्टर का पुतला जल्द ही वहां दिखाई देगा। अब वो कौन हैं चलिए जानते हैं।

Madame Tussauds Wax Statue

Madame Tussauds Wax Statue

विज्ञापन

Madame Tussauds Wax Statue: सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में कई सेलिब्रिटीज के वैक्स स्टैच्यू आपको देखने को मिल जाएंगे। अब तक बॉलीवुड सेलेब्स के फैंस वहां अक्सर उनके मन पसंदीदा स्टार के मोम के पुतले देखने जाया करते थे। हालांकि, अब वक्त बदल रहा है और फैंस के बीच स्टार्स को लेकर क्रेज भी। ऐसे में अब जो खबर आई है वो आपको भी खुश कर सकती है। इन दिनों साउथ एक्टर्स को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है। बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा फैंस साउथ फिल्मों को पसंद कर रहे हैं।

अल्लू अर्जुन के बाद लगेगा किसका पुतला?

ऐसे में साउथ एक्टर्स की पॉपुलैरिटी भी तेजी से बढ़ रही है। इसी पॉपुलैरिटी का एक उदहारण हैं एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) जिनका पुतला 28 मार्च, 2024 में रिवील हुआ था। ‘पुष्पा’ (Pushpa) के स्टाइल में एक्टर का पोज देते हुए पुतला देखकर फैंस बेहद खुश हुए थे। फैंस की ये खुशी सीधा डबल होने वाली है क्योंकि अब अल्लू अर्जुन के बाद अगले साउथ सुपरस्टार का वैक्स स्टैच्यू भी लगाने की तैयारी हो गई है। अब जिसका मोम का पुतला तुसाद म्यूजियम में लगेगा वो एक्टर राम चरण (Ram Charan) हैं।

Advertisment

हो गया ऑफिशियल ऐलान

RRR एक्टर के इस नई कामयाबी से फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ जाएगी। बता दें, अब इस खबर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जा चुकी है। हाल ही में आईफा 2024 में मैडम तुसाद में राम चरण की प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा हुई है। हालांकि, अभी तक एक फिक्स्ड तारीख सामने नहीं आई है कि कब इसे लॉन्च किया जाएगा। वहीं, कहा जा रहा है कि एक्टर राम चरण इस पुतले के लिए माप भी दे चुके हैं और फिलहाल मोल्डिंग प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन

RRR से हाइप में हैं एक्टर

पुतले को बनने में अभी काफी वक्त लगेगा। दूसरी तरफ इन दिनों राम चरण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गेम चेंजर’ (Game Changer) को लेकर भी चर्चाओं में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म का एक जबरदस्त गाना भी रिलीज हुआ है। अब फैंस के बीच राम चरण की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है। RRR के बाद उन्हें न सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड फैंस के बीच भी पहचान मिल गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ