मुंबई: रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रहे हैं। दोनों पिछले कुछ समय से इस रोमांटिक प्लेस पर हैं और यहीं से खूबसूरत तस्वीरें साझा करते नजर आ रहे हैं।
एक तरफ जहां रकुल एक के बाद एक बिकिनी तस्वीरें ड्रॉप कर सोशल मीडिया का पारा बढ़ा रही हैं। तो वहीं अब दूसरी ओर जैकी ने भी खूबसूरत व्यू के साथ अपनी डैशिंग पिक्स शेयर की हैं।
अभी पढ़ें – Monica O My Darling Trailer: हुमा, राधिका और राजकुमार की तिगड़ी लेकर आ रही है डार्क कॉमेडी
जैकी ने इंस्टाग्राम पर मालदीव (Rakul Preet Singh & Jackky Bhagnani Maldives pics) में धूप सेंकते हुए एक तस्वीर साझा की। फोटो ऑनलाइन शेयर करते ही नेटिजेंस की ओर से ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिलने लगीं। लेकिन गर्लफ्रेंड रकुल प्रीत सिंह की टिप्पणी और उसपर जैकी की प्रतिक्रिया ने सभी का ध्यान खींचा।
पिक्चर में जैकी को यॉट पर खड़े होकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। खुले नीले आसमान के नीचे नीले रंग की शॉर्ट्स और लाल-सफेद टी-शर्ट में जैकी काफी कूल दिख रहे हैं, जिसे रकुल प्रीत सिंह ने क्लिक किया है। इसी का जिक्र करते हुए उन्होंने कमेंट किया, “मुझे आश्चर्य है कि इतनी प्यारी तस्वीर (फायर इमोजी) किसने शूट की।” जिस पर जैकी ने जवाब दिया, “@raculpreet मुझे आश्चर्य है (दिल इमोजी)।
बता दें, जैकी और रकुल ने इस साल की शुरुआत में अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। हाल ही में, यह जोड़ी फिल्म निर्माता रमेश तौरानी द्वारा होस्ट की गई स्टार-स्टेडेड दिवाली पार्टी के लिए एक साथ पहुंची थी।
अभी पढ़ें – Ghosty Teaser: प्रेग्नेंसी के बाद काजल अग्रवाल का धमाकेदार कमबैक, भूत बन हसाएंगी भी डराएंगी भी
वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में वो अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘थैंक गॉड’ में नजर आईं। इसके अलावा वो आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘डॉक्टर जी’, में देखी गई थीं। अब वो कमल हासन की ‘इंडियन 2’ में नजर आएंगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines