Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर जबसे हमला हुआ है, तबसे ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल बढ़ी हुई है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने इस घटना पर चिंता जाहिर की है। इस बीच अब सैफ पर हुए हमले पर ड्रामा क्वीन यानी राखी सावंत का भी रिएक्शन सामने आया है। आइए जानते हैं कि सैफ पर हुए हमले पर राखी ने क्या कहा है?
राखी सावंत ने किया रिएक्ट
दरअसल, सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर राखी ने रिएक्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में राखी कह रही हैं कि मैं इस वक्त दुबई में हूं और ये बहुत ही हैरानी वाली बात है कि सैफ अली खान और करीना कपूर के घर में कोई चोर घुस गया। क्या सच में? राखी ने कहा कि मैं बहुत हैरान हूं।
सीसीटीवी कैमरा क्यों नहीं लगावाया?
वीडियो में राखी आगे कहती हैं कि सैफ पर इतना चाकू से वार किया। सैफ आप इतने करोड़ोपति है, आपने सीसीटीवी कैमरा क्यों नहीं लगावाया? आपने अपने फ्लोर, बिल्डिंग या अपनी कार के पास कैमरे क्यों नहीं लगाए? आपने घर के अंदर भी सीसीटीवी क्यों नहीं लगाए? आपके पास इतनी मेड हैं इतने नौकर-चाकर हैं, आपने हर जगह कैमरे क्यों नहीं लगाए?
करीना मेरी जान है- राखी
राखी ने आगे कहा कि बैडरूम में लगाओ, बाथरूम में लगाओ… हर जगह कैमरे लगाओ। कितना लेना-देना पड़ गया आपको एक बड़ा-सा स्क्रीन रखना चाहिए कि बाहर से कौन आता है, कौन जाता है? ये सारी चीजें रिकॉर्ड होती हैं, आप एक सेलिब्रिटी हैं… अरे सैफ आपको अपनी फ्रिक नहीं है, तो मेरी करीना की तो करो। करीना मेरी जान है, मेरी दोस्त है। सैफू, करू की भी तो फ्रिक करो।
सैफू तुम तो रियल हीरो निकले- राखी
राखी ने आगे कहा कि सैफू तुम तो रियल हीरो निकले, मैंने तुम्हारी इतनी फिल्में देखी हैं। मुझे लगा था कि अक्षय कुमार ही रियल स्टंट करता है, लेकिन आप असली हीरो हैं। सैफू मैं तुम्हारे लिए दुआ करूंगी कि तुम जल्दी ठीक हो जाओ। इसके आगे राखी ने क्या कहा इसके लिए आप उनके इंस्टाग्राम पर जाकर उनका वीडियो देख सकते हैं।
16 जनवरी को हुआ था हमला
गौरतलब है कि 16 जनवरी को सैफ अली खान पर हमला हुआ था। हालांकि एक्टर अभी ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और इस केस में अब पुलिस ने दूसरे संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से अरेस्ट किया है। मुंबई पुलिस आरोपी के पास पहुंच रही है।
यह भी पढ़ें- Vivian Dsena को फिनाले से पहले झटका, मोस्ट पॉपुलर बिग बॉस फेम से टॉप रैकिंग छिनी
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
3 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
5 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
6 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
7 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
8 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
9 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines