मुंबई: ऐसा लग रहा है कि राखी सावंत (Rakhi Sawant) को अब सही मायने में उनकी जिंदगी का सच्चा प्यार मिल गया है। एक्ट्रेस पिछले कई महीनों से मैसूर के बिजनेसमैन आदिल दुर्रानी खान (Aadil Durrani Khan) के साथ डेटिंग कर रही हैं।
दोनों के स्पॉटेड वीडियोज आए दिन सुर्खियां बटोरते देखे जाते हैं। दोनों अपनी निजी जिंदगी में खुशनुमा दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच दोनों का एक वीडियो (Rakhi Aadil Video) सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें ये दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
अभी पढ़ें – ‘क्रिकेट नहीं देखती’ बयान के बाद स्टेडियम में दिखीं Urvashi Rautela, नेटिजेंस कर रहे बुरी तरह ट्रोल
राखी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो पर्पल कलर के लहंगे में सजी-धजी बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ देखी जा सकती हैं। राखी इस ट्रेडिशनल अवतार को धारण कर, आदिल के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थीं। इन दोनों को यूं साथ देख फैंस इनकी शादी का अंदाजा लगाने लगे। कुछ लोगों को लगने लगा कि शायद राखी ने दुबई में आदिल संग निकाह कर लिया है। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं है। दोनों ने एक कार्यक्रम शामिल होने के लिए ये गेटअप अपनाया।
इस बीच कपल का एक और वीडियो (Rakhi teaches aafat dance moves to boyfriend Aadil) सामने आया है, जिसमें राखी आदिल को डांस सिखाती देखी जा सकती हैं। क्लिप में फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहने राखी विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर सॉन्ग ‘आफत’ पर आदिल को स्टेप्स सिखाती देखी जा सकती है। दरअसल, राखी और आदिल ‘लाइगर’ देखने पहुंचे थे और फिल्म देखने के बाद बाहर आकर उन्होंने आदिल को डांस सिखाया। वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। नेटिजेंस भी इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अभी पढ़ें – Gangubai kathiawadi OSCAR Nomination: ऑस्कर नॉमिनेशन में जा सकती है आलिया भट्ट की फिल्म
एक यूजर ने लिखा, ‘परफेक्ट जोड़ी’, दूसरे ने लिखा, “महादेव आप दोनो की जल्दी से शादी कर दे आप लाइफटाइम साथ रहो और खुश रहो।” एक अन्य ने लिखा, “राखी जी आपको बहुत ही प्यारा जीवन साथी मिला है। अब आप खुद भी चेंज हो गईं हैं। ड्रेस बहुत प्यारी है। आप दोनों हमेशा ऐसे ही मस्कुराते रहो।”
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines