Rakhi Sawant Mother Death: मां जया भेड़ा के निधन पर राखी सावंत ने लिखा भावुक नोट, कहा- आई मिस यू आई
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Rakhi Sawant Mother Death: टीवी स्टार राखी सावंत अपनी मां जया भेड़ा के निधन से टूट गई हैं। राखी ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि आज मेरी मां का हाथ सर से उठ गया। मुझे कौन गले लगाएगा मां.. अब मैं क्या करुं… कहां जाऊं.. आई मिस यू आई।
इमोशनल नोट के साथ, राखी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया। क्लिप में राखी को अस्पताल के फर्श पर बैठकर प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है जबकि उसकी मां अस्पताल के बिस्तर पर दिख रही हैं। वीडियो क्लिप में राखी फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं।
बता दें कि राखी की मां का शनिवार रात मुंबई के एक अस्पताल में एंडोमेट्रियल कैंसर के कारण निधन (Rakhi Sawant Mother Death) हो गया। राखी की मां के निधन के बारे में जानने के बाद, फिल्म और टीवी उद्योग के सदस्यों ने अपनी संवेदना व्यक्त की।
अभिनेत्री रिधिमा पंडित ने कहा, “मजबूत राखी…प्रार्थना और प्यार भेज रही हूं…भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” सिंगर अंकित तिवारी ने लिखा, “बहुत दुखद राखी, कृपया मजबूत बने रहें। ओम शांति।” बता दें कि राखी की मां करीब तीन साल से कैंसर से पीड़ित थीं। वह 73 वर्ष की थीं।
कुछ दिन पहले राखी अपनी मां के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने के लिए ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह शरीफ गई थीं। राखी हमेशा अपनी मां के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
कुछ दिनों पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें अपने प्रशंसकों और दोस्तों से उनकी मां की बिगड़ती सेहत के लिए प्रार्थना करने को कहा था। ‘बिग बॉस’ शो के दौरान भी राखी ने खुलासा किया था कि वह अपनी मां के इलाज का खर्च उठाने के लिए शो कर रही थीं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: