'मैं मासी बन गई', Deepika Padukone की बेटी के लिए मशहूर एक्ट्रेस ने लिया गिफ्ट

Rakhi Sawant Bought Gifts For Deepika Padukone Daughter: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की नन्ही बेटी को हर तफ से आशीर्वाद मिल रहा है। बॉलीवुड के सेलेब्स ने भी दीपिका-रणवीर को बधाई दी।

Rakhi Sawant Bought Gifts For Deepika Padukone Daughter

Rakhi Sawant Bought Gifts For Deepika Padukone Daughter

Rakhi Sawant Bought Gifts For Deepika Padukone Daughter: बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर लक्ष्मी आई है। एक्ट्रेस ने 8 सितंबर को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के बाहर आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और हर किसी ने दीपिका और रणवीर सिंह को बधाई दी। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी दीपिका-रणवीर को बधाई दी। अब राखी सावंत ने भी दीपिका पादुकोण के मां बनने पर अपना रिएक्शन दे दिया है। इतना ही नहीं राखी ने तो दीपिका की बेटी के लिए कुछ तोहफे भी खरीद लिए हैं।

विज्ञापन

राखी सावंत का वीडियो हुआ वायरल

दुबई में मौजूद राखी सावंत ने दीपिका पादुकोण की बेटी के लिए कुछ तोहफे खरीदे हैं। उन्होंने वीडियो बनाते हुए बताया कि वो दीपीका के लिए काफी खुश हैं। राखी सावंत ने वीडियो में कहा- हेलो रणवीर सिंह। दीपिका मैं मासी बन गई हूं। दीपिका याद है हम साथ में डांस क्लास जाया करते थे। साथ में करियर शुरू किया। आप बड़ी स्टार बन गईं। फिर पत्नी बन गईं और अब तो आप मां भी बन गई हो।

विज्ञापन

इसके आगे बात करते हुए राखी सावंत ने कहा कि दीपिका ये गुड़िया मैं तुम्हारी बेटी के लिए ले रही हूं। इतना ही नहीं राखी इसके आगे और भी तोहफे वीडियो में दिखाती हैं और कहती हैं कि दीपिका मैं इस वक्त दुबई में हूं, ये सारे गिफ्ट्स मैं तुम्हारे बेबी के लिए भिजवा रही हूं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दीपिका-रणवीर ने पोस्ट शेयर कर बांटी खुशी

आपको बता दें कपल ने एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ऑफिशियल तौर पर बताया था कि उनके घर बेटी आई है। पोस्ट में रणवीर-दीपिका ने लिखा-, “स्वागत है बेबी गर्ल! 8.9.2024 दीपिका और रणवीर।” इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी और मिनटों में वायरल हो गया है। दीपिका और रणवीर के इस खास पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स की बारिश आ गई। क्या फैंस, करीबी दोस्त और क्या ही बॉलीवुड सेलेब्स हर किसी ने दीपवीर की इस खुशी पर बधाई दी।

विज्ञापन

दीपिका की बेटी को बॉलीवुड से मिला आशीर्वाद

कई बॉलीवुड सेलेब्स ने रणवीर सिंह के पोस्ट पर रिएक्शन दिया। प्रियंका चोपड़ा ने भी रणवीर और दीपिका को बधाई दी। इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर, परिणीति चोपड़ा, अर्जुन कपूर, और मलाइका अरोड़ा जैसे नाम शामिल हैं। इसके साथ ही, बॉलीवुड के बाकी कलाकारों ने भी इस खुशी के मौके पर रणवीर और दीपिका को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ