Raju Srivastava Last Movie: हास्य कला से इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाने वाले ‘गजोधर भैया’ (Gajodhar Bhaiya) उर्फ राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava Death) अब हमारे बीच नहीं हैं। कॉमेडी स्टार ने दिल्ली के AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली। सबको हंसाने वाला स्टार आज सबको रुला कर चला गया। इसी बीच कॉमेडी स्टार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।

Raju Srivastava Death

यह होगी राजू श्रीवास्तव की आखिरी फिल्म

आपको बता दें कि राजू के करीबी मकबूल निसार ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया कि, ‘राजू भाई रघुबीर यादव के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। हम लोग फिल्म की शूटिंग के लिए 16 अगस्त को रघुबीर यादव के पास जाने भी वाले थे। लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था। फिल्म की शूटिंग से पहले ही राजू भाई को हार्ट अटैक आ गया। हमारी प्लानिंग के हिसाब से इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली और देहरादून में होने वाली थी। लेकिन ऐसा हो न सका। हालांकि, राजू भाई के प्रशंसक उन्हें फिल्म ‘कंजूस मक्खीचूस’ में आखिरी बार देख पाएंगे। ‘

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू श्रीवास्तव की आखिरी फिल्म ‘कंजूस मक्खीचूस’ है। यह फिल्म मां-बाप और बच्चों के आपसी रिश्तों पर आधारित है। फिल्म के प्रोड्यूसर अनुज शर्मा ने बताया कि इस फिल्म में राजू श्रीवास्तव ने सरकारी बाबू का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म में कुणाल खेमू के साथ-साथ कई बड़े कलाकार हैं।जानकारी के मुताबिक यह फिल्म को दिवाली के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी।

Raju Srivastava

58 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

जानकारी के लिए बात दें कि 10 अगस्त को जिम में उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कॉमेडी स्टार बीते 42 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे थे। हालांकि आज कॉमेडी स्टार ने अंतिम सांस ली। राजू श्रीवास्तव के निधन (Raju Srivastava Death) की खबर सुन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस को यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ