साइलेंट बदला लिया… Rajpal Yadav ने Saurabh Dwivedi की एक्टिंग का उड़ाया मजाक?

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की कुछ फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. एक्टर की इन फोटोज पर लोग कमाल के रिएक्शन दे रहे हैं, वहीं कई लोग यह भी कह रहे हैं कि राजपाल यादव ने सौरभ द्विवेदी की एक्टिंग का मजाक उड़ाया है.

saurabh dwivedi kartavya

राजपाल यादव ने सौरभ द्विवेदी का उड़ाया मजाक?

Rajpal Yadav Post: बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान की नई फिल्म ‘कर्तव्य’ इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है. यह मूवी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. इस मूवी में वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी (Saurabh Dwivedi) भी नजर आए हैं. लेकिन लोग उनकी एक्टिंग की जमकर आलोचना कर रहे है. सौरभ द्विवेदी कि एक्टिंग लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई है.

विज्ञापन

बता दें कि लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं. हालांकि, इसी बीच बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो अब काफी वायरल हो रही है. दरअसल, एक्टर की इन फोटोज को देखकर लोग यह कह रहे हैं कि एक्टर राजपाल यादव ने सौरभ द्विवेदी (Saurabh Dwivedi) की एक्टिंग का मजाक उड़ाया है.

विज्ञापन

‘कर्तव्य’ फिल्म कब हुई रिलीज

नेटफ्लिक्स पर इन दिनों कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की गई है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. लेकिन आज हम आपको सैफ अली खान की फिल्म ‘कर्तव्य’ के बारे में बताएंगे, जिसे हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है. इस मूवी में वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी अहम किरदार में नजर आए हैं. लेकिन उनकी एक्टिंग की जमकर आलोचना की जा रही है. दरअसल, मूवी रिलीज होने के बाद ही सौरभ को उनकी एक्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इसी बीच एक्टर राजपाल यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फोटो शेयर किया है, जिसमें एक्टर एक शाही महाराजा स्टाइल कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

राजपाल यादव ने सौरभ द्विवेदी की एक्टिंग का उड़ाया मजाक

आपको बता दें कि लोगों ने इस कुर्सी की तुलना सौरभ द्विवेदी के फिल्म वाले किरदार की कुर्सी से कर दी है. दरअसल, मूवी में सौरभ द्विवेदी फिल्म एक ऐसी ही चेयर पर बैठे हुए नजर आते हैं. इतना ही नहीं राजपाल यादव की इस पोस्ट पर लोगों जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. एक्टर की इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘सौरभ द्विवेदी से साइलेंट बदला लिया राजपाल यादव ने.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अच्छे से बदला लिया.’ दरअसल, कुछ समय में पहले एक अवॉर्ड शो के दौरान सौरभ द्विवेदी और कॉमेडियन जाकिर खान ने राजपाल यादव का मजाक उड़ाया था. वहीं अब यूजर कह रहे हैं कि राजपाल यादव ने इसका बदला लिया है. हालांकि, एक्टर की ओर से अभी तक इस पोस्ट को लेकर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ