19 साल बाद इस डायरेक्टर संग काम करेंगे Ajay Devgn, एक्शन और थ्रिलर का मिलेगा तगड़ा डोज

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों एक मशहूर डायरेक्टर को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है. खबरें यह आ रही हैं कि एक्टर इस डायरेक्टर संग एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म करने वाले हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

ajay devagan

अजय देवगन 19 साल बाद इस डायरेक्टर संग करेंगे काम

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन अपने दमदार अभिनय के लिए अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. इन दिनों अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, खबरें आ रही हैं कि सुपरस्टार 19 साल बाद फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर डायरेक्टर संग वापसी करने वाले हैं. इतना ही नहीं अजय की यह मूवी एक एक्शन-थ्रिलर होने वाली है. अजय देवगन ने साल 2007 में इस डायरेक्टर संग काम कर चुके हैं. अब आप भी यह जानने के लिए उत्सुक हो गए होंगे कि कौन है वो डायरेक्टर, तो अब आपको सोचने की जरूरत नहीं हैं हम आपको इस खबर में उस डायरेक्टर के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘कैश’ में एक साथ किया था काम

साल 2007 में सुपरस्टार अजय देवगन फिल्म ‘कैश’ में नजर आए थे. इस मूवी में अजय देवगन, सुनील शेट्टी, एशा देओल, जायद खान और रितेश देशमुख अहम किरदार में नजर आए थे. बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने किया था. यह मूवी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. वहीं अब खबर यह भी सामने आ रही है कि सुपरस्टार अजय देवगन डायरेक्टर अनुभव सिन्हा  के साथ कम करने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के साथ एक एक्शन-थ्रिलर मूवी में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

किस डायरेक्टर संग एक्शन फिल्म करने वाले हैं अजय देवगन

आपको बता दें कि अजय साथ काम करने को लेकर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है. डायरेक्टर ने साफ किया है कि वो एक्टर के साथ एक एक्शन मूवी बनाने वाले हैं. बता दें कि अनुभव सिन्हा और अजय देवगन ने साल 2007 के बाद कई अलग-अलग जोनर की फिल्में की हैं, जिनमें से कई फिल्में हिट साबित हुई है. वहीं साल 2011 के बाद अनुभव सिन्हा ने कोई भी एक्शन वाली फिल्में नहीं की है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि डायरेक्टर संग अजय देवगन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है. हालांकि, अभी तक एक्टर फिल्म के नाम का कोई ऐलान नहीं हुआ है और न ही यह पता चला है कि यह मूवी कब सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ